4420एमएएच बैटरी के साथ Vivo Y70s वेबसाइट पर लिस्ट, जल्द होगा लॉन्च

Join Us icon

Vivo कंपनी अपनी वाई सीरीज़ के नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिसे बाजार में Vivo Y70s नाम के साथ उतारा जाएगा। हाल ही में इस मोबाइल का प्रोमोशनल पोस्टर सामने आया था जिसमें वाई70एस की फोटो शेयर की गई थी। इस फोटो के सामने आने से फोन की लुक और डिजाईन की जानकारी तो मिल ही गई थी, वहीं अब यह फोन चीनी सर्टिफिकेशन्स साइट टेना पर भी लिस्ट हो गया है। टेना लिस्टिंग से Vivo Y70s की स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आ गई है।

Vivo Y70s की स्पेसिफिकेशन्स की ही बात पहले करें तो टेना पर इस डिवाईस को 6.53 डिसप्ले से लैस बताया गया है जो फुल एचडी+ पैनल वाली होगा। सर्टिफिकेशन्स साइट के अनुसार इस फोन का डायमेंशन 162.07×76.61×8.46एमएम होगा। वीवो वाई70एस को एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 से लैस बताया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,420एमएएच की बैटरी दिए जाने की बात टेना पर सामने आई है।

Vivo Y70s

वीवो वाई70एस के लीक हुए पोस्टर की बात करें तो यहां फोन पंच-होल डिसप्ले पर बना दिखाया गया था। यह होल स्क्रीन के उपरी बाईं ओर दिया गया है। इसी तरह फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो पैनल के उपरी बाईं ओर वर्टिकल शेप में स्थित है। फोन के रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है। वहीं पोस्टर में Vivo Y70s को ग्रेडिएंट कलर ऑप्शन-पिंक और ब्लू में दिखाया गया था। यह भी पढ़ें : टेलीविज़न बाजार में Realme की शानदार एंट्री, लॉन्च किया अपना पहला Smart TV, कीमत सिर्फ 12999 रुपए

Vivo Y70s को लेकर कंपनी ने पुष्टी कर दी है कि डिवाइस Exynos 880 5G चिपसेट के साथ आएगा। SoC को लेकर कहा जा रहा है कि यह Exynos 980 अंडर-क्लॉक वर्जन है, जिसे पिछले साल दिंसबर 2019 में Vivo X30 सीरीज में देखा गया था। खबर है कि इस फोन में 8GB रैम और 128GB की स्टोरेज दी जाएगी।

Vivo Y70s v2002a listed on tenna 4420mah battery specs leaked

इसके अलावा फोन के बैक पैनल पर मौजूद रियर कैमरा सेटअप में 48-मेगापिक्सल का मेन लेंस दिया जाएगा। 3सी सर्टिफिकेशन साइट पर सामने आया था कि इस फोन में 18W फास्ट चार्जर होगा। हालांकि, कंपनी ने फिलहाल Vivo Y70s की लॉन्च डेट को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन, उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इस फोन को पेश कर देगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here