टेलीविज़न बाजार में Realme की शानदार एंट्री, लॉन्च किया अपना पहला Smart TV, कीमत सिर्फ 12999 रुपए

Join Us icon

इंडिया में अपने स्मार्टफोन के दम पर ग्राहकों को लुभाने वाली Realme ने आज अपना पहला स्मार्ट TV लॉन्च कर दिया है। इस टीवी के साथ ही कंपनी ने Realme Watch और Realme Buds Air Neo को पेश किया है। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी इन प्रोडक्ट्स के दम पर नए सेगमेंट में एंट्री की है। रियलमी पहले से ही स्मार्टफोन और ऑडियो सेगमेंट में मौजूद है, लेकिन रियलमी टीवी और रियलमी वॉच के साथ अब टेलीविज़न और स्मार्टवॉच सेगमेंट में आ गई है। आइए आगे आपको स्मार्ट टीवी, वॉच और बड्स एयर नियो की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी देते हैं।

Realme Smart TV की कीमत और उपलब्धता

Realme Smart TV के 32-इंच वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपए और 43-इंच वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपए है। इस स्मार्ट टीवी को कंपनी 2 जून को दोपहर 12 बजे सेल कि लिए फ्लिपकार्ट और रियलमी.कॉम पर उपलब्ध कराएगी। इसके अलावा कंपनी ने इवेंट के दौरान घोषणा की है कि वह अपने स्मार्ट टीवी को जल्द ही ऑफलाइन बाजार में पेश करेगी। इसे भी पढ़ें: Exclusive: जून में भारत में लॉन्च होगा 60X ज़ूम वाला Realme X3 SuperZoom, दमदार हैं फोन के स्पेसिफिकेशन

realme-smart-tv
Realme Smart TV की स्पेसिफिकेशन्स

Realme Smart TV दो आकारों में उपलब्ध है, जिसमें 32 इंच के रियलमी स्मार्ट टीवी का रिजोल्यूशन 1366×768 पिक्सल (एचडी-रेडी) है जबकि 43 इंच के वेरिएंट का रिजोल्यूशन 1920×1080 पिक्सल (फुल-एचडी) है। स्क्रीन के आकार और रिज़ॉल्यूशन के अलावा, दोनों वेरिएंट में एक जैसे स्पेसिफिकेशन और फीचर के साथ आते हैं। Realme स्मार्ट टीवी एंडरॉइड टीवी 9 पाई कार्य करते हैं। इन एंड्रॉइड टीवी में Google Play Store और कुछ ऐप जैसे नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो और यूट्यूब शामिल हैं जो कि टेलीविजन में पहले से इंस्टॉल आते हैं।
realme-smart-tv-main
Realme स्मार्ट टीवी की अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह स्मार्ट टीवी मीडियाटेक MSD6683 प्रोसेसर पर काम करता है। इसके अलावा इसमें 1GB रैम और 8GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। टीवी 400 नीट्स ब्राइटनेस और एचडीआर 10 स्टैंडर्ड को सपोर्ट करता है।

साउंड के लिए, Realme TV 24W रेटेड साउंड आउटपुट के साथ चार-स्पीकर सिस्टम को सपोर्ट करता है। स्पीकर सिस्टम में दो फुल-रेंज ड्राइवर और दो ट्वीटर हैं, जिससे बेहतर और अधिक विस्तृत साउंड मिलता है। इसके अलावा टीवी डॉल्बी ऑडियो और ब्लूटूथ 5.0 के साथ आता है। इसे भी पढ़ें: Realme 6 की 5 कमियां, जिन्हें जानना है जरूरी

realme-smar-tv-remote

बता दें कि कंपनी ने लॉन्च इवेंट में Realme वॉच और Realme Buds Air Neo वायरलेस इयरफ़ोन को भी पेश किया है, जिनकी कीमत क्रमश: 3,999 रुपए और 2,999 रुपए है। Realme द्वारा अपने प्रोडक्ट के पोर्टफोलियो का विस्तार करना शाओमी के लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है।

शाओमी के लिए खतरा

बता दें कि शाओमी भारतीय स्मार्ट टीवी मार्केट में 2019 की आखिरी तिमाही में टॉप पर रहा है। शाओमी के मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन ने कुछ समय पहले घोषणा की थी कि शाओमी लगातार भारत के स्मार्ट टीवी मार्केट में टॉप पर बना हुआ है। वहीं, स्मार्ट टीवी मार्केट में दूसरी पोजीशन पर सैमसंग का कब्जा है। लेकिन, अब रियलमी के आने के बाद इंडियन स्मार्ट टीवी मार्केट में शाओमी को कड़ी टक्कर मिलने वाली है।
realme-watch
रियलमी वॉच की स्पेसिफिकेशन्स

अगर बात करें रियलमी वॉच की तो इसमें 1.4 इंच (320×320 पिक्सल) टच कलर एलसीडी स्क्रीन दी गई है जो 2.5डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ आती है। वहीं, स्क्रीन की डेनसिटी 323 पीपीआई है। इतना ही नहीं इस वॉच में 24 घंटे हार्ट रेट मॉनिटरिंग फीचर दिया गया है।

इतना ही नहीं रियलमी वॉच में 14 स्पोर्ट्स मोड हैं। इस वॉच में कॉल्स, एसएमएस और थर्ट पार्टी ऐप मैसेज के लिए नोटिफिकेशन मिलेंगे। इन सबके अलावा रियलमी वॉच आईपी 68 वाटर रेसिस्टेंट के साथ आती है। वहीं, पावर बैकअप के लिए वॉच में 160mAh बैटरी दी गई है जो कि 9 दिन तक की बैटरी लाइफ देता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here