
Motorola ने हाल ही में भारत में अपनी फ्लैगशिप के तहत पावरफुल स्मार्टफोन Motorola Edge+ लॉन्च किया था। 5G कनेक्टिविटी से लैस यह फोन 74,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ है जो कल से देश में ब्रिकी के लिए उपलब्ध होगा। इस हाईएंड डिवाईस के बाद अब मोटोरोला अपनी ‘वन सीरीज़’ के भी विस्तार की योजना बना रही है। खबर सामने आई है कि कंपनी अगले महीने ही मोटो वन सीरीज़ का नया फोन लॉन्च कर देगी जिसका नाम होगा Motorola One Fusion+
मोटोरोला वन फ्यूज़न प्लस की जानकारी यू-ट्यूब की डिवाईस रिपोर्ट लिस्टिंग में मिली है जिसे एक्सडी डेवलेपर्स ने स्पॉट किया है। इस लिस्टिंग में फोन की स्पेसिफिकेशन्स से साथ ही यह भी लिखा गया है कि Motorola One Fusion+ अगले महीने ही यानि जून में टेक मंच पर लॉन्च किया जाएगा। हालांकि फोन की लॉन्च डेट क्या होगी इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है। रिपोर्ट की मानें तो कंपनी मोटोरोला वन फ्यूजन+ के साथ ही वन फ्यूजन नाम का दूसरा मॉडल भी बाजार में उतारेगी।
Motorola One Fusion+
वन फ्यूजन+ की बात करें तो लिस्टिंग और रिपोर्ट के अनुसार यह फोन 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.54 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक इस फोन में एंडरॉयड का लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 देखने को मिलेगा जिसके साथ यह फोन क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 730 चिपसेट पर रन करेगा। मोटोरोला वन फ्यूज़न+ को Cloud और Sugarfrost कलर में लॉन्च किया जा सकता है।

रिपोर्ट के अनुसार Motorola One Fusion+ को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा और इनमें 4 जीबी रैम व 6 जीबी रैम मैमोरी के साथ 64 जीबी स्टोरेज तथा 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है। बताया गया है कि इस फोन का प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा। वन फ्यूजन प्लस 4जी एलटीई सपोर्ट करेगा तथा पावर बैकअप के लिए इस फोन में 5,000एमएएच की बैटरी दिए जाने की बात कही गई है।
Motorola One Fusion
मोटोरोला वन फ्यूज़न की बात करें तो सामने आई जानकारी के अनुसार यह डिवाईस 6.52 इंच की एचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। इस फोन में एंडरॉयड 10 ओएस देखने को मिलेगा जिसके साथ डिवाईस क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट पर काम करेगा। रिपोर्ट के अनुसार इस फोन में 6 जीबी की रैम और 128 जीबी की स्टोरेज देखने को मिलेगी।
रिपोर्ट के अनुसार Motorola One Fusion क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करेगा जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा। इसके साथ ही इस फोन में 8 मेगापिक्सल के सेकेंडरी सेंसर के साथ 5 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के दो अन्य सेंसर देखने को मिलेंगे। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में भी 5,000एमएएच की बैटरी दिए जाने की बात रिपोर्ट में सामने आई है।





















