
91मोबाइल्स ने पिछले हफ्ते ही सैमसंग से जुड़ी एक एक्सक्लूसिव खबर पब्लिश करते हुए Samsung Galaxy M31s और Galaxy M51 के इंडिया लॉन्च की जानकारी दी थी। वहीं आज फिर सैमसंग फैन्स के लिए एक खुशखबरी सामने आई है कि कंपनी कुछ ही दिनों में अपनी उपरोक्त सीरीज़ के दो और नए फोन Samsung Galaxy M01 और Galaxy M11 भी भारत में लाने जा रही है। ये दोनों ही स्मार्टफोन सैमसंग द्वारा लो बजट में लॉन्च किए जाएंगे।
Samsung के बारे में हमें जानकारी मिली है कि कंपनी अपने दो नए व लो बजट स्मार्टफोंस Galaxy M01 और Galaxy M11 को भी इंडिया में लॉन्च करने वाली है। ये दोनों ही डिवाईस जून के पहले सप्ताह में लॉन्च कर दिए जाएंगे और थोड़े ही दिनों में ऑनलाईन शॉपिंग साइट्स के साथ ही देश के ऑफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी सेल के लिए उपलब्ध होंगे। बता दें कि Samsung Galaxy M01 को कंपनी 10,000 रुपये से भी कम की कीमत में सेल के लिए उपलब्ध कराएगी।
सैमसंग गैलेक्सी एम01 की ही बात पहले करें तो यह फोन 19:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया जाएगा जो 1560 X 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.71 इंच की एचडी+ टीएफटी डिसप्ले सपोर्ट करेगा। इस फोन को 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज पर लॉन्च किया जाएगा जिसके साथ यह सैमसंग फोन क्चालकॉम के स्नैपड्रैगन 439 चिपसेट पर रन करेगा।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Samsung Galaxy M01 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। इस कैमरा सेटअप में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर देखने को मिलेगा। इसी तरह सेल्फी के लिए गैलेक्सी एम01 में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। फोन में फेस अनलॉक फीचर के साथ ही पावर बैकअप के लिए 4,000एमएएच की बैटरी दी जाएगी जो 5वॉट चार्जिंग सपोर्ट करेगी।
ग्लोबल मंच पर यह फोन 6.4-इंच एलसीडी एचडी+ रिजोल्यूशन डिसप्ले पर लॉन्च हुआ है। फोन में 3 जीबी और 4 जीबी रैम के साथ 32 जीबी व 64 जीबी स्टोरेज दी गई है। स्मार्टफोन ऐंड्रॉयड 10 बेस्ड वन यूआई 2.0 पर कार्य करेगा। उम्मीद है कि इंडिया में यह फोन क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा।

फोटोग्राफी के लिए गैलेक्सी एम11 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में अपर्चर एफ/1.8 के साथ 13 मेगापिक्सल प्राइमरी, अपर्चर एफ/2.2 के साथ 5 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड सेंसर और अपर्चर एफ/2.4 के साथ 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर होगा। वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल एफ/2.0 अपर्चर वाला कैमरा होगा। वहीं फोन 5000एमएएच की बैटरी दी गई है।





















