Honor Play 4 और 4 Pro 3 जून को होगा लॉन्च, 8GB रैम और 4200mAh बैटरी से होंगे लैस

Join Us icon

Honor ने पिछले महीने अपनी घरेलू मार्केट चीन में प्ले सीरीज के अंदर दो स्मार्टफोन्स को पेश किया था। इन दोनों ही फोन को हॉनर Play 4T और Play 4T Pro के नाम से पेश किया गया था। वहीं, अब कंपनी एक बार फिर इस सीरीज के अंदर दो नए फोन Honor Play 4 और 4 Pro को लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी इन फोन को 3 जून को लॉन्च करेगी। इसकी जानकारी कंपनी ने अपने वीबो अकाउंट पर एक पोस्टर जारी कर दी है। दोनों ही फोन 5G कनेक्टिविटी के साथ आएंगे। वहीं, लॉन्च से पहले दोनों फोन की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी सामने आ चुकी है। आई आगे फोन्स के फीचर्स और बाकी की जानकारी लेते हैं।

पिछले हफ्ते Honor Play 4 Pro के रेंडर सामने आया था। वहीं, इस डिवाइस को जेडी.कॉम पर लिस्ट किया गया था। अब Honor Play 4 टेना पर लिस्ट हुआ है। लिस्टिंग में फोन TNNH-AN00 मॉडल नंबर के साथ देखा गया है। इसे भी पढ़ें: 8जीबी रैम, 4300एमएएच और 40एमपी कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Honor X10

honor-play-4-pro-launch-date

उम्मीद की जा रही है कि दोनों Honor 4 डिवाइस 5G सपोर्ट के साथ आएंगे। लेकिन, टेना पर प्रोसेसर की जानकारी सामने नहीं आई है। लिस्टिंग में फोन का 2.0 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर सीपीयू होगा। कहा जा रहा है कि फोन में मीडियाटेक डायमनसिटी 800 प्रोसेसर होगा। वहीं, Play 4 Pro हाई-एंड चिपसेट जैसेh Kirin 990 होगा।

Honor Play 4

लिस्टिंग के अनुसार Play 4 में 6.81-इंच डिसप्ले फुल HD+ रिजोल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल होगा। वही, इसका डायमेंशन 170 x 78.5 x 8.9mm और हैंडसेट का वजन 213 ग्राम होगा। डिवाइस में 4GB, 6GB और 8GB रैम ऑप्शन व 64GB, 128GB और 256GB की स्टोरेज होगी। वहीं, Play 4 में पावर बैरअप के लिए 4,200 mAh की बैटरी होगी। इसके अलावा फोन एंडरॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करेगा।

फोटोग्राफी के लिे फोन के रियर में क्वाड कैमरा सेटअप होगा। इस सेटअप में 64MP का मेन सेंसर, 8MP का सेकंडरी सेंसर और दो एडिशिनल 2MP कैमरा होंगे जो कि मैक्रो और डेप्थ सेंसर होंगे। इसके अलावा पंच होल कटआउट में फ्रंट पर 16MP सेल्फी कैमरा होगा। इसे भी पढ़े: 48MP कैमरा और 5,000mAh तक की बैटरी के साथ लॉन्च हुए Honor 9A और 9C स्मार्टफोन, जानें फुल डिटेल

Honor Play4 Pro

लीक के अनुसार Honor Play4 Pro एक 5G-रेडी डिवाइस होगा। डिवाइस में 40-मेगापिक्सल का लेंस होगा जो कि सोनी के फ्लैगशिप सेंसर IMX600Y RYYB होगा। इसके अलावा फोन में Kirin 820 5G दिया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि फोन को जल्द पेश किया जा सकता है।

Honor Play4 Pro की 3C लिस्टिंग में सामने आया था कि फोन में 40W चार्जिंग (10V x 4A) सपोर्ट और 5G कनेक्टिविटी के साथ आएगा। वहीं, स्मार्टफोन की Wi-Fi Alliance लिस्टिंग में खुलासा हुआ था कि फोन में dual-band वाई-फाई a/b/g/n/ac होगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here