5,000mAh बैटरी और किलर लुक के साथ इंडिया आया Motorola One Fusion Plus स्मार्टफोन, Poco को मिलेगी चुनौती

Join Us icon

Motorola One Fusion+ आज आखिरकार भारत में लॉन्च हो गया है। फोन को कुछ दिन पहले से ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर टीज किया गया था, जिससे यह सफ हो गया था कि मोटो का यह फोन फ्लिपकार्ट के जरिए ही बेचा जाएगा। मोटो का यह फोन पॉप-सेल्फी कैमरा, 5000mAh बैटरी और क्वॉड रियर कैमरा सेटअप जैसे धांसू फीचर्स के साथ आता है। आइए आगे फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स की सभी जानकारी देते हैं।

डिजाइन

अगर बात करें फोन के डिजाइन की तो कंपनी ने फुल व्यू डिसप्ले देने के लिए फोन को पॉप-अप सेल्फी कैमरा के साथ पेश किया है। पॉप-अप के दिए जाने के बाद फोन के टॉप और लेफ्च व राइट में न के बराबर बेजल्स हैं। वहीं, बॉटम पर थोड़े मोटो बेजल्स देखने को मिलेंगे। पॉप-अप सेल्फी कैमरा के बराबर में सिम ट्रे दी गई है। इसके अलावा फोन के राइट साइड में वॉल्यूम रॉकर बटन के साथ पावर ऑन-ऑफ बटन मौजूद है। साथ ही रियर पर क्वाड कैमरा सेटअप है जो कि वर्टिकल प्लेस है। फोन के रियर में लेफ्ट साइड पर टॉप पर एक बड़ा सर्कुलर सेंसर अलग है। इसके नीचे एक लाइन में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। कैमरा सेटअप के बराबर में एलईडी लाइट दी गई है। फोन के मिडल बैक में मोटोरोला का लोगो मौजूद है। इसे भी पढ़ें: Realme – Redmi के सामने Motorola की नई एंट्री, लो बजट में लॉन्च हुआ शानदार फोन Moto E 2020

motorola-one-fusion-plus

दमदार कैमरा

फोटोग्राफी के लिए Motorola वन फ्यूजन प्लस फोन में चार रियर कैमरे दिए गए हैं। इसमें f/1.8 अपर्चर के साथ 64MP का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा, f/2.4 अपर्चर के साथ 5MP मैक्रो लेंस और f/2.4 अपर्चर के साथ 2MP डेप्थ सेंसर है। वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 16MP का पॉप-अप कैमरा दिया गया है।
motorola-one-fusion-plus
स्पेसिफिकेशन्स

अगर बात कर Motorola One Fusion Plus की तो इसमें 6.5-इंच फुल HD+ डिसप्ले दी गई है, जिसे कंपनी ने “Total Vision Display” का नाम दिया है। वहीं, फोन की स्क्रीन 2,340 x 1,080 पिक्सल रिजोल्यूशन वाली है। इसके अलावा हैंडसेट में ऑक्टा-कोर Qualcomm Snapdragon 730जी प्रोससेर दिया गया है। इस प्रोसेसर के साथ 6GB की रैम और 128GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो Motorola One Fusion Plus एंडरॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करता है।

motorola-one-fusion-plus-camera

साथ ही फोन में पावर बैकअप के लिए 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 15W टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। इसके अलावा कनेक्टिविटी के लिए फोन में डुएल 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 ac (2.4GHz + 5GHz), ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस और ए-जीपीएस ऑप्शन दिया गया है। इसे भी पढ़ें: बड़ी बैटरी और पंच-होल डिसप्ले के साथ आ रहा है Motorola का सस्ता फोन Moto G Fast

कीमत
कंपनी ने मोटोरोलो वन फ्यूजन फ्लस को 16,999 रुपए में लॉन्च किया है। इस डिवाइस को कंपनी ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर 24 जून को दोपहर 12 बजे बिक्री के लिए पेश करेगी। फोन को इंडिया में Moonlight White और Twilight Blue कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here