Realme – Redmi के सामने Motorola की नई एंट्री, लो बजट में लॉन्च हुआ शानदार फोन Moto E 2020

Join Us icon

Motorola ने अमेरिकी बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए दो नए फोन Moto G Fast और Moto E 2020 लॉन्च किए हैं। मोटो जी फास्ट जहां मिड बजट में उतारा गया है वहीं मोटो ई 2020 ने लो बजट में एंट्री ली है। ये फोन यूएस में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हो चुके हैं जिनकी सेल 12 जून से शुरू होगी। Moto G Fast की पूरी डिटेल आप यहां क्लिक करके जान सकते हैं तथा Moto E 2020 की लुक से लेकर इसकी स्पेसिफिकेशन्स और की जानकारी आगे विस्तार से लिखी गई है।

डिजाईन

Moto E 2020 को मोटोरोला की ओर से वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जिसे कंपनी ने मैक्स विज़न डिसप्ले का नाम दिया है। फ्रंट पैनल पर डिसप्ले के तीन किनारें जहां बेजल लेस है वहीं नीचे की ओर चौड़ा चिन पार्ट मौजूद है। डिसप्ले के उपरी ओर ‘वी’ शेप वाली नॉच दी गई है। मोटो ई 2020 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जो बैक पैनल पर उपरी बाईं ओर वर्टिकल शेप में स्थित है।

motorola Moto E 2020 launched in low budget 2gb ram dual camera specs price sale offer redmi realme

इस कैमरा सेटअप में एक सेंसर और फ्लैश लाईट जहां एक ही सेटअप में लगे हुए हैं वहीं दूसर कैमरा सेंसर इस सेटअप से बाहर उपर की ओर स्थित है। फोन के बैक पैनल पर Motorola लोगो लगा हुआ है जो फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड है। मोटो ई 2020 के दाएं पैनल पर जहां वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है वहीं बाएं पैनल पर सिम स्लॉट स्थित है। इसी तरह फोन के लोवर पैनल पर यूएसबी पोर्ट, 3.5एमएम जैक और स्पीकर दिया गया है।

स्पेसिफिकेशन्स

Moto E 2020 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 1560 × 720 पिक्सल रेज्लयूशन वाली 6.2 इंच की एचडी+ आईपीएस एलसीडी डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। इस फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 85.54 प्रतिशत तथा आस्पेक्ट रेशियो 19:9 रेशियो का बताया गया है। मोटो ई 2020 को एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो 1.8गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 14एनएम तकनीक पर बने क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 632 चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए फोन में एड्रेनो 506 जीपीयू दिया गया है। यह भी पढ़ें : 5000mAh बैटरी और 64MP कैमरे वाले Motorola One Fusion Plus की कीमत का लॉन्च से पहले ही खुलासा

Moto E 2020 को कंपनी की ओर से एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। यह फोन 2 जीबी की रैम मैमोरी सपोर्ट करता है जिसके साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोन की मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो यह फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है।

motorola Moto E 2020 launched in low budget 2gb ram dual camera specs price sale offer redmi realme

मोटो ई 2020 के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/2.0 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर दिया गया है जिसके साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Moto E 2020 एफ/2.0 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। Moto E 2020 एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : 5000mAh बैटरी, 8GB रैम और स्नैपड्रैगन 665 के साथ Vivo Y50 इंडिया में होगा 10 जून को लॉन्च, जानें क्या होगा प्राइस

Moto E 2020 में 3.5एमएम जैक व बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए मोटो ई 2020 में 5वॉट चार्जिंग सपोर्ट वाली 3,550एमएएच की बैटरी दी गई है। इस फोन को यूएस मार्केट में $149.99 में लॉन्च किया गया है जो इंडियन करंसी अनुसार 11,300 रुपये के करीब है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here