
Honor ने पिछले महीने बताया था कि कंपनी अपनी होम मार्केट यानि चीन में ‘एक्स सीरीज़’ का विस्तार करते हुए नया स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। वहीं आज ऑनर ने एक नहीं बल्कि दो नए डिवाईसेज़ से पर्दा उठाया है। कंपनी की ओर से चीन में दो फोन लॉन्च किए गए हैं जिनका नाम Honor 30 Lite और Honor X10 Max है। इनमें से ऑनर एक्स10 मैक्स को कंपनी ने एक्स्ट्रा लार्ज डिसप्ले पर पेश करते हुए टैबलेट डिवाईसेज़ को टक्कर दी है।
लुक व डिजाईन
Honor X10 Max को बेजल लेस वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। बड़ी स्क्रीन के उपरी ओर जहां ‘यू’ शेप वाली नॉच दी गई है वहीं नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट मौजूद है। फोन के बैक पैनल पर उपरी दाईं ओर स्क्वायर शेप में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ही ऑनर एक्स10 मैक्स कंपनी ने कुछ ऐसे डिजाईन किया है कि अपनी बड़ी डिसप्ले साईज़ के चलते इस फोन को कार में पोर्टेबल स्क्रीन की तरह भी यूज़ किया जा सकता है। फोन के उपरी और नीचले पैनल पर लगे स्पीकर इस सेटअप को और भी शानदार बनाने में सक्षम है।
फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स
Honor X10 Max का प्रमुख आर्कषण इस फोन की बड़ी डिसप्ले ही है। कंपनी की ओर से इस फोन को 2280 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 7.09 इंच की फुलएचडी+ एलसीडी वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। फोन की स्क्रीन 780nits ब्राइटनेस के साथ ही HDR10 भी सपोर्ट करती है। इस फोन की उंचाई जहां 174.37एमएम है वहीं चौड़ाई 84.91एमएम और मौटाई 8.3एमएम की है। Honor X10 Max का वज़न 232 ग्राम है। आमतौर पर इस स्क्रीन साईज़ पर स्मार्टफोन नहीं बल्कि टैबलेट देखने को मिलते हैं।

ऑनर एक्स10 मैक्स को कंपनी की ओर से एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो मैज़िकयूआई 3.1 पर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक का डायमनसिटी 800 चिपसेट दिया गया है। कंपनी की ओर से Honor X10 Max को 6 जीबी रैम व 8 जीबी रैम के दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है जो 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करते हैं। फोन मैमोरी को कार्ड के जरिये 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें : बेस्ट कैमरा वाले टॉप 5 Samsung स्मार्टफोन, जिनकी कीमत है 20,000 रुपये से कम
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Honor X10 Max डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर सपोर्ट करता है। इसी तरह सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Honor X10 Max डुअल सिम फोन है जो 5G व 4G LTE दोनो कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए ऑनर एक्स10 मैक्स 22.5वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। चीन में इस फोन के 6 जीबी रैम वेरिएंट को 2099 युआन (तकरीबन 22,200 रुपये) व 8 जीबी रैम वेरिएंट को 2499 युआन (तकरीबन 26,500 रुपये) में लॉन्च किया गया है।


















