
शाओमी ने आज इंडिया में अपनी Redmi 9 सीरीज को आगे बढ़ाते हुए Redmi 9 Prime स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। कंपनी पिछले कुछ दिनों से रेडमी 9 प्राइम के बारे में जानकारी दे रही थी। वहीं, आज एक ऑनलाइन इवेंट में इस फोन से पर्दा उठाया दिया गया है। रेडमी 9 प्राइम को फुलएचडी+ डिसप्ले के साथ पेश किया गया है, जिसकी जानकारी कंपनी लॉन्च से पहले ही दे चुकी थी। इसके अलावा कंपनी ने फोन को वॉटर ड्रॉप नॉच डिसप्ले के साथ पेश किया है। Redmi 9 Prime जून में लॉन्च किए गए Redmi 9 ग्लोबल वेरिएंट का रीब्रांडेड वर्ज़न है। आइए आगे जानते हैं फोन की कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और सेल डिटेल के बारे में सबकुछ।
डिजाइन
Redmi 9 prime को चार कलर ऑप्शन में पेश किया गया है, जिसमें स्पेस ब्लू, मैट ब्लैक, मिनट ग्रिन और सनराइज फ्लैयर है। लुक में यह फोन जून में लॉन्च हुए रेडमी 9 के ग्लोबल वेरियंट का रीब्रैंडेड वर्ज़न है। वॉटर ड्रॉप नॉच के साथ आने वाले इस फोन में फोन के टॉप और लेफ्ट व राइट में काफी कम बेजल हैं। वहीं, बॉटम में थोड़ा मोटो बेजल देखने को मिलेगा। इसके अलावा स्क्रीन के राइट साइड पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर बटन मौजूद है। वहीं, बॉटम में टाइप सी चार्जिंग पोर्ट और स्पीकर ग्रिल दिया गया है। फोन में पी2आई नैनो कोटिंग भी है जो इसे स्प्लैश रसिस्टेंट बनाती है।

Auro 360 डिग्री डिजाइन पर पेश किए गए इस फोन के फ्रंट में कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन दी गई है। वहीं, रियर नॉन-स्लिप रिपल टेक्चर के साथ आता है। रियर पर क्वाड कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें ट्रिप कैमरा सेटअप वर्टिकल शेप में एक साथ एक सर्किल में मौजूद हैं। इन कैमरा के नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर दिखाई देगा। वहीं, इस सर्किल में वर्टिकल ट्रिपल कैमरा सेटअप के बराबर में एलईडी फ्लैश लाइट के साथ एक और सेंसर दिया गया है।

शानदार कैमरा
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करेें तो Redmi 9 Prime में क्चॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही फोन में एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस, एफ/2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी के लिए शाओमी रेडमी 9 प्राइम एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

दमदार बैटरी
Xiaomi Redmi 9 Prime डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही फोन सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह डिवाईस Quick Charge 3.0 व 18वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,020एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।
स्पेसिफिकेशन्स
शाओमी रेडमी 9 प्राइस के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन पर पेश किया गया है। फोन को 19.5:5 आस्पेक्ट रेशियो पर लॉन्च किया गया है जो 2340 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.53 इंच की एफएचडी+ एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन की स्क्रीन को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्ट किया गया है। Xiaomi Redmi 9 प्राइम का डायमेंशन 163.32 × 77.01 × 9.1एमएम का है।
प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टा-कोर (2x ARM Cortex A-75 + 6x ARM Cortex A-55) प्रोसेसर के साथ 12नैनोमीटर तकनीक पर बना मीडियाटेक का हीलियो जी80 चिपसेट दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह फोन माली जी52 जीपीयू सपोर्ट करता है। रेडमी 9 प्राइम स्मार्टफोन LPDDR4x RAM और eMMC 5.1 स्टोरेज सपोर्ट करता है।
कीमत
Redmi 9 Prime को एक रैम और दो स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। फोन के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपए है। वहीं, 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपए है। वहीं, फोन को सेल के लिए अमेजन इंडिया पर 6 अगस्त से सेल के लिे पेश किया जाएगा। बता दें कि Amazon Prime Day Sale 2020 6 अगस्त से शुरू होकर 12 अगस्त तक चलेगी। वहीं, फोन कुछ समय बाद ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर भी सेल के लिए पेश कर दिया जाएगा।



















