
Realme ने पिछले हफ्ते ही इंडियन मार्केट में अपने लेटेस्ट हैंडसेट्स Realme 7 और Realme 7 Pro से पर्दा उठाया था। रियलमी 7 सीरीज के ये लेटेस्ट हैंडसेट्स फास्ट चार्जिंग और क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आते हैं। वहीं, अब खबर सामने आ रही है कि कंपनी Realme 7 सीरीज के अंदर एक और नया फोन एड करने वाली है। यह फोन Realme 7i होगा जो कि Realme 6i के अपग्रेडेड वर्जन के तौर इंडोनेशिया में 17 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा।
लॉन्च से पहले कंपनी की वेबसाइट पर इवेंट पेज लाइव हो चुका है। देखा जाए तो Realme 7i इंडिया में लॉन्च हुए Realme 7 को छोटा वेरिएंट माना जा रहा है। इसके अलावा Realme 7i के कुछ प्रमोशनल पोस्टर ऑनलान सामने आए हैं, जिसमें डिवाइस की स्पेसिफिकेशन्स और डिजाइन का खुलासा हुआ है। इंडोनेशिया में कंपनी Realme 7i के साथ ही Realme 7 को भी लॉन्च करेगी। इसे भी पढ़ें: Realme Narzo 20 सीरीज का हुआ ऐलान, शानदार फीचर्स के साथ जल्द करेगा धमाकेदार एंट्री

Realme 7i का डिजाइन
Realme 7i के बैक में क्वाड कैमरा रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल में प्लेस होगा वही, रियर में Realme लोगो और सुरक्षा के लिए एक फिंगरप्रिंट सेंसर प्लेस किया जाएगा। वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन फोन के दाईं ओर प्लेस होंगे। इसके अलावा डिवाइस के फ्रंट में टॉप पर बाईं ओर एक पंच-होल कटआउट दिया जाएगा। माना जा रहा है कि फोन में रियलमी 7 के समान इस फोन की बॉडी भी पॉली कार्बोनेट की बनी होगी। इसे भी पढ़ें: Realme 7 सीरीज़ लॉन्च के अगले ही दिन कंपनी ने कम किए Realme 6 और Realme 6i के दाम, जानें नया प्राइस

Realme 7i की स्पेसिफिकेशन्स
लीक पोस्टर के अनुसार Realme 7i में 6.5-इंच HD+ डिसप्ले होगा जो कि 1,600 X 720 पिक्सल रेजोल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट से लैस किया जाएगा। इसके अलावा फोन में स्नैपड्रैगन 662 एसओसी होगा। फोन को लेकर उम्मीद की जा रही है कि यह एंडरॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्ट और रियलमी यूआई कस्टम स्किन पर कार्य करेगा।

वहीं, Realme 7i में फोटोग्राफी के लिए 64MP प्राइमरी सेंसर, 8MP सेकंडरी लेंस और दो 2MP सेंसर होंगे। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP सेंसर होगा। वहीं, Realme 7i में पावर बैकअप के लिए 5,000mAh की बैटरी 18W फास्ट-चार्जिंग सपोर्ट के साथ होगी।
Realme 7i इंडोनेशिया में फिलहाल 200,000 Indonesian Rupiah (लगभग 1,000 रुपए) में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। हालांकि, Realme 7i की कीमत का खुलासा 17 सितंबर को होगा।





















