
रियलमी इंडियन मार्केट में एक के बाद एक दमदार स्मार्टफोन्स लॉन्च कर रहा है। हाल ही में कंपनी ने भारतीय मार्केट में अपनी रियलमी नार्जो 20 सीरीज और रियलमी 7 सीरीज को पेश किया था। वहीं, अब सामने आई जानकारी के अनुसार कंपनी जल्द ही रियलमी 7आई को भी भारत लाने वाली है। रियलमी इंडिया की वेबसाइट के सपॉर्ट पेज पर Realme 7i स्पॉट किया गया है, जिससे साफ है कि फोन का इंडिया लॉन्च जल्द होने वाला है। इंडोनेशिया में यह फोन पहले ही पेश किया जा चुका है, जिससे हम इस फोन के दमदार फीचर्स के बारे में जानते हैं।
माधव सेठ ने किया ट्विट
सपोर्ट पेज को mysmartprice वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। इसके अलावा कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट माधव सेठ ने ट्विटर पर एक फोन की इमेज पोस्ट कर नए फोन के लॉन्च को टीज किया था। पोस्ट में दिखाया गया फोन का रियर कैमरा बिल्कुल Realme 7i जैसा ही लग रहा है। हालांकि, अभी तक डिवाइस के लॉन्च डेट को लेकर कोई पुष्टी नहीं हुई है। इसे भी पढ़ें: 5 कैमरे और फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ इंडिया आया Realme Narzo 20 Pro, जानें क्या है प्राइस
Guys, we have something new and exciting coming up with eyes so sharp that your lives will become inevitably cooler!
Will reveal more about it soon. Stay tuned for the next episode of #AskMadhav.#LeapToNextGen pic.twitter.com/BZ3uHxCRk5— Madhav Faster7 (@MadhavSheth1) September 26, 2020
इंडियन रैम व स्टोरेज वेरिएंट
दूसरी ओर इंडिया के फेमस टिप्सटर मुकुल शर्मा ने ट्विट कर Realme 7i के इंडियन रैम व स्टोरेज वेरिएंट के साथ ही कलर ऑप्शन की भी जानकारी दी है। इस लीक के अनुसार Realme 7i के इंडियन वेरिएंट 4GB/64GB और 4GB/128GB के होंगे। वहीं, फोन को Fusion Blue और Fusion Green कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। इंडोनेशिया में फोन का 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट पेश किया गया था इसलिए भारत में रियलमी 7आई की कीमत भी कम होगी।। इसे भी पढ़ें: 5,000एमएएच बैटरी और 6 जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ Realme C17, ये हैं टॉप फीचर्स

कीमत
इंडोनेशिया में फोन को 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 3,199,000 IDR (लगभग 15,800 रुपए) में पेश किया गया था। वहीं, लीक की माने तो कम रैम व स्टोरेज वेरिएंट के कारण फोन की कीमत इंडिया में 10,000 रुपए के आस-पास हो सकती है।
स्पेसिफिकेशन्स
स्मार्टफोन में 6.5 इंच का HD+ डिसप्ले (720×1600 पिक्सल्स) रेजोल्यूशन के साथ मिलेगा, जिसका स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 82.3 प्रतिशत और यह डिसप्ले 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। इसके अलावा फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर होगा। वहीं, फोन में Android 10 बेस्ड Realme UI दिया गया है।

फोटोग्राफी की बात करें तो तो फोन क्वॉड रियर कैमरा में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मिलेगा। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-ऐंगल लेंस 119 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर मिलेगा। सेल्फी और विडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इतना ही नहीं डिवाइस में बड़ी 5000mAh बैटरी मिलती है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट के साथ आती है।





















