शाओमी और ओपो को पीछे छोड़ रिलांयस बनी भारत की चौथी सबसे बड़ी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी

Join Us icon

रिलायंस जियो का सिर्फ सिम ही चर्चा में नहीं है बल्कि रिलायंस लाइफ ब्रांड के फोन भी लोगों को बेहद ही पसंद आए। इस बात का अंदाजा आप इससे भी लगा सकते हैं कि वर्ष 2016 में कंपनी के लाइफ फोन भारत में लॉन्च हुए थे और महज एक साल में भी चौथी सबसे बड़ी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी बन गई है। भारत में मोबाइल सेल को ट्रैक करने वाली रिसर्च फर्म आईडीसी ने अपना वर्ष 2016 के मोबाइल सेल का डाटा पेश किया है जहां से यह बात सामने आई है।

आईडीसी द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार रिलायंस लाइफ ब्रांड के फोन का वार्षिक विकास दर लगभग 2,122.7 फीसदी का रहा है जो कि किसी भी दूसरी कंपनी की अपेक्षा बहुत ज्यादा है। हालांकि आज भी नंबर एक समार्टफोन निर्माता कंपनी में सैमसंग का नाम पहला है। कुल स्मार्टफोन बाजार के 24.8 फीसदी बाजार पर सैमसंग का कब्जा है। हालांकि 2015 के मुकाबले 2016 में स्मार्टफोन सेग्मेंट में सैमसंंग का विकास दर 3.2 फीसदी का ही रहा।

रिलायंस जियो जताया एयरटेल, आइडिया और वोडाफोन से प्यार तो उपभोक्तओं ने लिए मजे

आईडीसी के इस रिपोर्ट में सैमसंग के बाद दूसरे नंबर पर लेनोवो ब्रांड है। लेनोवो और मोटोराला मिलकर 8.9 फीसदी ​स्मार्टफोन बाजार पर कब्जा जमाए हुए है। इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर माइक्रोमैक्स है। परंतु कंपनी के लिए यह साल बहुत ही बुरा कहा जा सकता है। स्मार्टफोन सेल के मामले में 37.9 फीसदी की कमी दर्ज की गई है। हालांकि अब भी 8.8 फीसदी शेयर के साथ कंपनी तीसरे नंबर पर कब्जा जमाए हुए है।

शाओमी रेडमी नोट 4 और लेनोवो के6 पावर में जानें कौन है ताकतवर फोन

2016 में ही मोबाइल सेग्मेंट में दस्तक देने के साथ ही इस लिस्ट में रिलायंस ब्रांड लाइफ चौथे नंबर पर है। कंपनी ने 7.1 फीसदी बाजार पर अपना हक कायम कर लिया है। वहीं इस लिस्ट में पांचवां नंबर शाओमी का है। आॅनलाइन सेल के बदौलत की कंपनली 6.6 फीसदी हिस्सेदारी के साथ पांचवा स्थान पाने में सफल रही। हालांकि पिछले साल कंपनी का विकास दर 119 फीसदी से ज्यादा का रहा जो कि बहुत बड़ी बात कही जा सकती है।

कुल मिलकार यदि रिपोर्ट को देखा जाए तो कहा जा सकता है कि भारतीय निर्माताओं के लिए वर्ष 2016 अच्छा नहीं रहा। टॉप 5 में रहते हुए भी माइक्रोमैक्स का हाल देखा जा सकता है। वहीं इस लिस्ट में कार्बन, इंटेक्स और लावा जैसे नाम गायब हैं।