
जैसा कि हम जानते हैं रिलायंस जियो और एयरटेल आ चीर प्रतिद्वद्वी हैं। दोनों एक दूसरे को फूटी आंख नहीं सुहाते। जब से जियो की सर्विस भारत में लॉन्च हुई है तब से कंपनी ने कई बार एयरटेल, आइडिया और वोडाफोन पर कॉल ब्लॉक का इलजाम लगाया है। वहीं एयरटेल, आइडिया और वोडाफोन ने भी जियो की फ्री सर्विस को लेकर कई बार शिकायत कर चुके हैं। परंतु आज वैलेंटाइंस डे के मौके पर जियो ने जब एयरटेल, आइडिया और वोडाफोन से चुटकी ली तो ट्विटर पर कमेंट और रीट्विट की झड़ी लग गई।
Dear @airtelindia, @VodafoneIN, @ideacellular, Happy Valentine’s Day. #WithLoveFromJio
— Reliance Jio (@reliancejio) February 14, 2017
इतना ही नहीं ट्विटर पर यह मजा तब और दोगुना हो गया जब एयरटेल ने भी इसी अंदाज में जियो को वैलेंटाइंस डे का विश किया। वाक्या कुछ यूं है। वैलेंटाइंस डे के मौके पर रिलायंस जियो ने अपने आॅफिशियल ट्विटर अकाउंट से एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया को टैग करते हुए उन्हें वेलेंटाईन्स डे विश किया।
Marenge magar pyaar se! <3 @reliancejio @airtelindia @VodafoneIN @ideacellular
— Somya Uberoi (@Uber_Oye) February 14, 2017
रिलायंस जियो ने हैप्पी वैलेंटाइंस डे लिखकर एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया को टैग किया। इतने पर ही नहीं रूका उस ट्विट के अंत में कंपनी ने हैश टैग के साथ विथ लव फ्रॉम जियो लिखा। इसके बाद क्या था। ट्विटर पर जियो का ट्विट ट्रोल करने लगा और लोगों ने बेहद मजे लिए।
.@reliancejio मजे ले रहा भाई?? @airtelindia @VodafoneIN @ideacellular pic.twitter.com/yA30pZ2IqP
— Avi- (@Raiavi99) February 14, 2017
यूजर्स ने जियो के इस ट्वीट का इतना मजाक बनाया कि तरह-तरह के जोक्स बनने लगे। यहां तक कि यूजर्स ने इसे ट्वीट आॅफ द डे बनाने तक की डिमांड कर डाली। जियो के इस प्रहार पर एयरटेल ने भी इसी अंदाज में जवाब दिया और इस पर भी लोगों ने खूब मजे लिए।
Same feels @reliancejio! After all #HarEkFriendZarooriHotaHai ? @VodafoneIN @ideacellular
— airtel India (@airtelindia) February 14, 2017
एयरेटल ने अपने ट्विट सिर्फ सेम फिल लिखकर हैश टैग के साथ हर एक फ्रेंड जरूरी होता है का लिखा। हालांकि अब तक आइडिया और वोडफोन का जवाब नहीं आया लेकिन ट्विटर पर इस ट्रोल के दौरान कुछ रोचक मैसेज को आप भी पढ़ सकते हैं।
@reliancejio This is like stealing people's GF & wishing them the best for future. @airtelindia @VodafoneIN @ideacellular #WithLoveFromJio
— Virat's Boy (@BiswaVK18) February 14, 2017
.@reliancejio It's like as if u're asking dem out on a date but also threatening dem @airtelindia @VodafoneIN @ideacellular #WithLoveFromJio pic.twitter.com/ZilulUgn8x
— nin (@NautankiNinja) February 14, 2017
.@reliancejio Teen ladke( Idea, Airtel, Voda) ladki (Users) ke piche pade the, wo kisi teesre(Jio) ke sath chali gayi ??? #WithLoveFromJio
— बजरंगी भागल (@BUnlimted) February 14, 2017
@reliancejio @airtelindia @VodafoneIN @ideacellular ?thug life jio pic.twitter.com/86KnNcjuQl
— Sunny?? (@saiprasadsunny5) February 14, 2017





















