OnePlus लाया लो बजट वाला Nord N100, क्या मार्केट में मचेगा तहलका

Join Us icon

OnePlus Nord सीरीज के अपकमिंग स्मार्टफोन्स N10 5G और N100 के बारे में पिछले कुछ दिनों से लगातार जानकारी सामने आ रही थीं। वहीं, आज कंपनी ने चुपचाप OnePlus Nord N सीरीज के इन दोनों ही फोन्स से पर्दा उठा दिया है। 91mobiles ने पहले ही इस बात की जानकारी दी थी कि कंपनी आज वनप्लस नॉर्ड एन10 5जी और एन100 को पेश करेगी। इन दोनों फोन्स को फिलहाल यूरोपियन मार्केट में पेश किया गया है। हालांकि, अभी दूसरे देशों में इस फोन को लॉन्च करने के बारे में कोई जानकारी नहीं है। लेकिन, कंपनी जल्द ही इंडिया में इन फोन्स को भी पेश कर सकती है। आगे इस हमने इस पोस्ट में Nord N100 फोन की जानकारी दी है।

डिजाइन

कंपनी ने OnePlus Nord N100 को उन उपयोगकर्ताओं के लिए डिज़ाइन किया है जो अपने डेली यूज के लिए एक सर्वश्रेष्ठ-इन-क्लास स्मार्टफोन की तलाश कर रहे हैं। फोन के डिजाइन की बात करें तो डिवाइस पंच होल के साथ पेश किया गया है जो कि फ्रंट पैनल के टॉप लेफ्ट पर प्लेस है। वहीं, फोन के तीनों किनारे बेजल लैस हैं। हालांकि, फोन के बॉटम में मोट चिन पार्ट मौजूद है। इसके अलावा रियर पर ओवल शेप में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। यह सेटअप टॉप लेफ्ट में प्लेस है। साथ ही फोन के रियर फिंगरप्रिंट सेंसर प्लेस किया गया है। इसे भी पढ़ें: वनप्लस कर रहा बड़ी तैयारी, OnePlus 9 को अगले साल मार्च में करेगा लॉन्च!
oneplus-nord-n100-new-1

स्पेसिफिकेशन्स

वनप्लस नॉर्ड एन100 फोन को में 6.52 इंच एचडी+ डिसप्ले के साथ स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं। इसके अलावा फोन में 4 जीबी रैम व 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी जा गई है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के माध्यम से बढ़ाया जा सकेगा। इसके अलावा इस एंट्री-लेवल स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर सीपीयू वाला स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं, कंपनी ने अभी फोन में सेल्फी कैमरा को लेकर अपडेट नहीं किया है। इसके अलावा फोन को एंडरॉयड 11 बेस्ड ऑक्सीजन ओएस के साथ पेश किया गया है। पावर बैकअप के लिए OnePlus Nord N100 में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। इसे भी पढ़ें: OnePlus 8T vs Xiaomi Mi 10T, देखें कौन निकलता है आगे और किसे मिलती है मात

oneplus-nord-n100-news-2

कीमत

OnePlus Nord N100 को कंपनी ने सिंगल वेरिएंट और एक ही कलर में पेश किया गया है। डिवाइस Midnight Frost कलर ऑप्शन और 4GB रैम व 64GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। इसकी कीमत 179 डॉलर (लगभग 13,257 रुपए) है। हैंडसेट अभी के लिए यूरोप में विशेष रूप से उपलब्ध होंगे और बिक्री 10 नवंबर से शुरू होगी। उत्तरी अमेरिका में उपलब्धता के बारे में जल्द जानकारी दी जाएगी। हालांकि, वनप्लस नॉर्ड एन10 5जी और वनप्लस नॉर्ड एन100 इंडिया के लॉन्च के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here