
Realme को लेकर हाल ही में यह खबर सामने आई थी कि कंपनी Realme C15 को Qualcomm Edition के साथ भारतीय बाजार में उतारने वाली है। हालांकि, कंपनी ने फोन के मौजूदगी को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। इससे पहले रियलमी सी15 स्मार्टफोन कंपनी द्वारा मीडियाटेक के हीलियो जी35 चिपसेट पर लॉन्च किया गया था। वहीं, अब टिप्सटर मुकुल शर्मा ने जानकारी दी है कि कंपनी इस नए मॉडल को Realme C15s के नाम से दो या तीन दिन में लॉन्च करने वाली है।
हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि फोन को किस क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। लेकिन, इससे पहले सामने आई लीक के अनुसार नया Realme C15s को भारतीय मार्केट में दो वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा, जिनमें 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज शामिल होगी। वहीं यह फोन Power Blue और Power Silver कलर में खरीदा जा सकेगा। इसे भी पढ़ें: Realme X7 और X7 Pro इंडिया में जल्द करेंगे एंट्री, कंपनी ने किया टीज
Realme C15
रियलमी सी15 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन को कंपनी की ओर से 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया जा चुका है जो 6.5 इंच की एचडी+ एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह फोन एंडरॉयड 10 पर पेश हुआ था जो रियलमी वन यूआई पर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी35 चिपसेट दिया गया था।

फोटोग्राफी के लिए Realme C15 स्मार्टफोन मे क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट है। साथ ही फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर, 2 मेगापिक्सल का मेक्रो सेंसर और एक ब्लैक एंड वाइट सेंसर सपोर्ट करता है। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए रियलमी सी15 में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसे भी पढ़ें: 5,000mAh बैटरी वाला सस्ता Realme Q2i हुआ लॉन्च, क्या आपको आया पसंद?
Realme C15 एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और 3.5एमएम जैक व बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह डिवाईस फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए यह फोन 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 6,000एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है जो रिवर्स चार्जिंग फीचर से लैस है।


















