
Xiaomi अपनी Redmi Note सीरीज में नए फोन को पेश करने की प्लानिंग कर रहा है। हाल ही में जानकारी सामने आई थी कि कंपनी अगले महीने रेडमी 9 पावर को इंडिया में पेश कर सकती है। वहीं, दूसरी ओर खबर है कि कंपनी रेडमी 9टी स्मार्टफोन को भी मार्केट में जल्द पेश कर सकता है। दरअसल, इस नए फोन को थाइलैंड की NBTC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर मॉनिकर को मॉडल नंबर M2007J22G के साथ स्पॉट किया गया है। माना जा रहा है कि कंपनी इस फोन को रेडमी नोट 9 5G के रीब्रैंडेड वर्जन के तौर पर थाइलैंड, मलेशिया के साथ ही दूसरी मार्केट्स में पेश करेगी।
NBTC लिस्टिंग में इस में इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स की कोई जानकारी नहीं मिली है। लेकिन, माना जा रहा है कि इस फोन में चीन में उपलब्ध रेडमी नोट 9 5G वाले कुछ स्पेसिफिकेशन और फीचर के साथ उतारा जा सकता है। इसे भी पढ़ें: ऐसे पता करें कौन-सा Xiaomi प्रोडक्ट है Original और कौन-सा है Fake, आपको ठगी से बचाएंगे ये 6 प्वाइंट

Redmi Note 9 5G की स्पेसिफिकेशन्स
Redmi Note 9 5G की बात करें तो इसमें 6.53-इंच FHD+ पंच-होल डिसप्ले 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ एलसीडी पैनल से लैस है। इसके अलावा फोन में मिड-रेंज
मीडियाटेक डाइमेंसिटी 800U SoC है। फोन में 8GB की रैम और 256GB तक की स्टोरेज दी गई है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 48MP का मेन सेंसर, 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस, 2MP डेप्थ सेंसर दिया गया है। इसके अलावा वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए Note 9 5G में 3MP का कैमरा दिया गया है। वहीं, पावर बैकअप के लिए फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। इसे भी पढ़ें: Exclusive: Redmi 9 Power और Mi 10i के रैम, स्टोरेज और कलर ऑप्शन आए सामने, जल्द इंडिया में होंगे लॉन्च
हैंडसेट एंडरॉयड 10-बेस्ड MIUI 12 पर कार्य करता है। इतना ही नहीं फोन में Redmi Note 9 Pro 5G की तरह साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसके अलावा फोन 161.96mm × 77.25mm × 9.20mm का है। वहीं, डिवाइस का वजन 200 ग्राम है।




















