धूम मचाने 5G स्मार्टफोन मार्केट में आया सस्ता Vivo Y52s, जानें क्या है दाम

Join Us icon

स्मार्टफोन मार्केट में हो रहे बदलाव और यूजर्स की डिमांड को देखते हुए Vivo ने अपने नए 5G फोन को पेश कर दिया है। इस नए स्मार्टफोन को Vivo Y52s के नाम से पेश किया गया है। फिलहाल, कंपनी ने इस फोन को अपनी घरेलू मार्केट में लॉन्च किया है और उम्मीद की जा रही है कि जल्द डिवाइस इंडियन मार्केट में एंट्री करेगा। लेकिन, ऑफिशियल तौर पर इस बारे में कोई घोषणा नहीं हुई है। लेटेस्ट मिड-रेंज 5G स्मार्टफोन से पहले कंपनी और भी कई नए डिवाइस पेश कर चुकी है।

Vivo Y52s की कीमत

Vivo Y52s की कीमत की बात करें तो फोन को कंपनी ने डिवाइस के 6GB रैम वेरिएंट को CNY 1,598 (लगभग 18,100 रुपए) में पेश किया है। इसके अलावा हैंडसेट के 8GB रैम ऑप्शन की कीमत CNY 1,798 (लगभग 20,300 रुपए) है। फोन चीन में JD.com पर पहले से ही प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। इस बात की जानकारी सहसे पहले Plafuldroid वेबसाइट ने दी है। साथ ही Y52s को कंपनी ने Monet, Coral Sea, और Titanium Grey कलर ऑप्शन में पेश किया है जो कि 12 दिसंबर से सेल किया जाएगा। इसे भी पढ़ें: 8GB रैम वाला Vivo Y51 स्मार्टफोन इंडिया में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस व सारे फीचर्स

vivo y52s

Vivo Y52s की स्पेसिफिकेशन्स

इस फोन को कंपनी ने 6.58-इंच फुल-एचडी+ (1,080×2,408 पिक्सल) डिसप्ले के साथ पेश किया है, जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 20.1:9 है। इसके अलावा फोन में ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 720 SoC है। फोन में 6GB रैम व 8GB रैम के साथ 128GB की स्टोरेज भी दी गई है।

वहीं, फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर पर डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इस सेटअप में 48-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर और 2-मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इसे भी पढ़ें: 5000mAh बैटरी और 8GB रैम के साथ आ रहा Vivo Y52s
Vivo Y52s पर कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.1, GPS / A-GPS, USB टाइप- C और 3.5mm का हेडफोन जैक शामिल है। बोर्ड पर सेंसर में एक एक्सीलरोमीटर, मैग्नेटोमीटर और एक सेंसर है। फोन साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। Vivo Y52s में 5,000mAh की बैटरी है जो 18W ड्यूल इंजन फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा, फोन का साइज 164.15×75.35×8.40 मिमी है और इसका वजन 185.5 ग्राम है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here