
काफी समय से खबर सामने आ रही थी कि Vivo अपनी ‘वाई सीरीज़’ का विस्तार करते हुए नए फोन को इंडिया में लॉन्च करने वाली है। वहीं, आज कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर वाई-सीरीज के अंदर नए और दमदार फोन Vivo Y51 को लॉन्च कर दिया है। इस फोन को पिछले हफ्ते ही इंडोनेशियन मार्केट में उतारा गया था, जिससे साफ हो गया है था कि फोन जल्द ही इंडिया में भी एंट्री लेने वाला है। वीवो वाई51 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर, 5000mAh बैटरी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। आइए आगे इस हैंडसेट की कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के बारे में जानते हैं सबकुछ।
डिसप्ले और डिजाइन
वाई वाई51 स्मार्टफोन लुक और डिजाईन के मामले में काफी हद तक Vivo V20 जैसा है। फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो वीवो का यह नया स्मार्टफोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 2408 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.58 इंच की फुलएचडी+ एलसीडी आईपीएस डिसप्ले सपोर्ट करता है। स्क्रीन के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया गया है। कंपनी की कहना है कि फोन डिसप्ले हानिकारक ब्लूलाईट का फिल्टर करती है।
हार्डवेयर
Vivo Y51 को एंडरॉयड 10 पर लॉन्च किया गया है जो फनटच ओएस 11 के साथ काम करता है। इसी तरह प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट मौजूद है। ग्राफिक्स के लिए यह फोन एड्रेनो 610 जीपीयू सपोर्ट करता है। इंडोनेशिया में वाई वाई51 8 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जो 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: Vivo V20 Pro 5G स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च, इसकी कीमत है कम और फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स दमदार
कैमरा
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो वाई वाई51 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.79 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का थर्ड सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिकसल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
बैटरी और कनेक्टिविटी
Vivo Y51 एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक वाली 5,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। इसे भी पढ़ें: Exclusive: Vivo V21 सीरीज पर चल रहा काम, जानें कब होगी लॉन्च
कीमत और सेल
नए वीवो Y51 को कंपनी ने दो कलर ऑप्शन- Titanium Sapphire व Crystal Symphony में पेश किया है। अगर बात करें कीमत की तो एक वेरिएंट में आने वाली इस हैंडसेट की कीमत 17,990 रुपए है। फोन को ऑफलाइन और ऑनलाइन खीरदा जा सकता है।
























