
Realme ने सितंबर महीने में भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए ‘नारज़ो सीरीज़’ का विस्तार किया था। कंपनी की ओर से एक साथ तीन स्मार्टफोन लॉन्च किए थे, जिनमें Realme Narzo 20, Realme Narzo 20 Pro और Realme Narzo 20A शामिल थे। कम कीमत पर शानदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस इन स्मार्टफोंस का इंडियन यूजर्स द्वारा भी काफी पसंद किया गया था। वहीं अब खबर आ रही है कि रियलमी फिर से अपनी नारज़ो सीरीज़ की नेक्स्ट जेनरेशन को बाजार में लाने की तैयारी कर रही है। जानकारी सामने आई है कि अगले महीने यानि जनवरी 2021 में कंपनी की ओर से Realme Narzo 30 सीरीज़ को लाॅन्च किया जाने वाला है।
Realme Narzo 30 सीरीज़ की जानकारी एमएसपी वेबसाइट के जरिये सामने आई है। टिपस्टर स्टफलिस्टिंग्स के हवाले से वेबसाइट ने छापा है कि रियलमी कंपनी नए साल के पहले ही महीने में यानि जनवरी में अपनी नारज़ो सीरीज़ की नेक्स्ट जेनरेशन को पेश करने वाली है। लीक में इस सीरीज़ में लाॅन्च होने वाले दो स्मार्टफोन के नाम बताए गए हैं जो बाजार में Realme Narzo 30 और Realme Narzo 30 Pro नाम के साथ एंट्री लेंगे। खबर में हालांकि यह साफ नहीं हो पाया है कि नारज़ो 30 सीरीज़ में दो ही फोन लाॅन्च होंगे या कंपनी कोई और फोन भी इसमें जोड़ेगी। सीरीज़ के लाॅन्च के लिए अभी कंपनी की आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।
Realme Narzo 20 सीरीज़
Realme Narzo 20 का बेस वेरिएंट 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है और इसकी कीमत 10,499 रुपये है। इसी तरह बड़े वेरिएंट में 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है जो 11,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ है। Realme Narzo 20A का बेस वेरिएंट 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है तथा बड़े वेरिंएट में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इन वेरिएंट्स की कीमत क्रमश: 8,499 रुपये और 9,499 रुपये है। ये दोनों ही फोन Glory Silver और Victory Blue कलर में लॉन्च हुए हैं।

अगर बात करें Realme Narzo 20 की तो इस फोन को भी दो रैम व स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है। डिवाइस के 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपए है और 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपए है। इस फोन को White Knight और Black Ninja कलर में खरीदा जा सकता है।
Realme Narzo 20 की डिटेल जानने के लिए (यहां क्लिक करें)
Realme Narzo 20 Pro की पूरी जानकारी के लिए (यहां क्लिक करें)
Realme Narzo 20A के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के लिए (यहां क्लिक करें)





















