5,000mAh बैटरी और बड़ी डिसप्ले के साथ इंडिया आया सस्ता Vivo Y20A, क्या करेगा Xiaomi-Realme की छुट्टी?

Join Us icon

Vivo ने साल खत्म होते-होते अपनी Y-सीरीज के अंदर एक नए फोन को इंडियन मार्केट में पेश कर दिया है। इस फोन को कंपनी ने Vivo Y20A के नाम से पेश किया गया है। इंडिया में वीवो की वाई सीरीज के मोबाइल्स काफी पॉप्युलर हैं। इस फोन के अलावा बुधवार को कंपनी ने अपनी घरेलू मार्केट चीन में Vivo Y20 (2021) को पेश किया था। आइए आगे आपको वीवो वाई20ए के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

कीमत और सेल डेट

Vivo Y20A को कंपनी ने सिर्फ एक ही वेरिएंट में पेश किया है। इस फोन के 3 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल की भारत में कीमत 11,490 रुपए में की जाएगी। फोन दो कलर ऑप्शन में आता-नेब्युला ब्लू और डॉन व्हाइट में आता है। इसके अलावा डिवाइस 2 जनवरी से पार्टनर रिटेल स्टोर्स, वीवो इंडिया ई-स्टोर और अन्य प्रमुख ई-कॉमर्स वेबसाइटों सेल के लिए आएगा। इसे भी पढ़ें: Vivo Y31 गूगल पर हुआ लिस्ट, 4GB रैम, स्नैपड्रैगन 662 और एंडरॉयड 11 के साथ होगा लॉन्च

पावरफुल बैटरी

Vivo Y20A पर 10W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000mAh बैटरी है। वाई20ए की बैटरी लाइफ को लेकर कंपनी ने दावा किया है कि इसमें 17 घंटे से ज्यादा ऑनलाइन एचडी मूवी स्ट्रीमिंग की जा सकेगी। इसके अलावा 10 घंटे से अधिक की गेमिंग भी फोन में की जा सकती है।

vivo-y20a

स्पेसिफिकेशन्स

अगर बात करें फोन के स्पेसिफिकेश्स की तो इसमें 6.51 इंच का एचडी+ (720×1,600 पिक्सल) आईपीएस डिसप्ले दिया गया है और यह स्नैपड्रैगन 439 चिपसेट पर काम करता है। इसके अलावा इसमें 3 जीबी रैम के साथ 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। स्टोरेज को बढ़ाने के लिए यूजर्स को माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट का ऑप्शन मिलेगा। वहीं, फोन एंडरॉयड 11 पर आधारित फनटच ओएस 11 पर कार्य करता है। इसे भी पढ़ें: 5,000एमएएच बैटरी वाला सस्ता स्मार्टफोन Vivo Y12s आ रहा है इंडिया, वेबसाइट पर हुआ लिस्ट

फोटोग्राफी की बात करें तो Vivo Y20A में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। इस सेटअप में एफ/2.2 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, एफ/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल का बोके लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। वहीं, फ्रंट में वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए एफ/1.8 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का कैमरा है।

Vivo Y20 (2021)

वीवो वाई20 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन प्लास्टिक बाॅडी पर बना है तथा 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 1600 X 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.51 इंच की एचडी+ आईपीएस एलसीडी वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले सपोर्ट करता है। Vivo Y20 (2021) का डायमेंशन 164.41 x 76.32 x 8.41एमएम और वज़न 192ग्राम बताया गया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here