शाओमी फिर कर रहा है बड़ी स्क्रीन वाले फोन के लॉन्च की तैयारी

Join Us icon

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने पिछले साल 6.4-इंच की बड़ी स्क्रीन वाला फैबलेट मी मैक्स लॉन्च किया था जो दमदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस था। ताजा खबर के मुताबिक कंपनी अब मी मैक्स के उन्नत वर्ज़न मी मैक्स 2 पर कार्य कर रही है जिसे मई माह तक अंर्तराष्ट्रीय बाजार में प्रदर्शित किया जा सकता है।

1 मार्च को सेल के लिए उपलब्ध होगा शाओमी रेडमी नोट 4 का 4जी रैम वाला मेट ब्लैक मॉडल

एंडरॉयड प्योर की रिपोर्ट के मुताबिक चीनी सोशल साइट पर वेईबो पर शाओमी के एक डिवाईस को देखा गया है जो शाओमी मी मैक्स 2 हो सकता है। रिपोर्ट के अनुसार एक वेईबो यूजर ने शाओमी मी मैक्स के कुछ फ़ीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में सूचना दी है। हालांकि इस लीक में कोई भी फोटो शेयर नहीं की गई जिसके की फोन के डिजाईन का अंदाजा लगाया जा सके।

xiaomi-mi-max

इस लीक के अनुसार शाओमी मी मैक्स 2 6.44-इंच की डिसप्ले पर पेश किया जा सकता है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट पर लॉन्च हो सकता है जिसमें 6जीबी रैम के सा​था 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है।

शाओमी मी 5सी मेरी की पूरी स्पेसिफिकेशन्स आई सामने, जानें कैसा होगा यह फोन

लीक में कहा गया है कि शाओमी इस फोन को मई माह में लॉन्च कर सकती है। बहरहाल जब तक कंपनी की ओर से इस डिवाईस को लेकर कोई जानकारी नहीं दी जाती तब तक मी मैक्स 2 की इस स्पेसिफिकेशन को पुख्ता नहीं कहा जा सकता।