
सैमंसग के बहुप्रतीक्षित स्माटफोन गैलेक्सी एस8 को लेकर लगातार खबरें सामने आती रही हैं, अभी हाल ही में हमनें एक लीक के आधार पर इस फोन के स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दी थी, वहीं अब एक बड़े पब्लिकेशन की रिपोर्ट में सैमसंग के इस फोन की लॉन्चिंग डेट की तारीख सामने आई है।
26 फरवरी को लॉन्च होंगे नोकिया के 4 फोन आप भी देख सकते हैं लॉन्च इवेंट लाइव
ईटी न्यूज ने खबर पब्लिश करते हुए इस बात की जानकारी दी है कि सैमसंग के आगामी डिवाईस गैलेक्सी एस8 के लॉन्च की तारीख कंपनी द्वारा तय कर ली गई है। कंपनी की योजनानुसार गैलेक्सी एस8 को मार्च की 29 तरीख को पहली बार अंर्तराष्ट्रीय मार्केट के सम्मुख लाया जाएगा। सैमसंग द्वारा इस फोन को न्यूयार्क में एक ईवेंट के जरिये प्रदर्शित किया जाएगा।

रिपोर्ट के अनुसार 29 मार्च को गैलेक्सी एस8 प्रदर्शित करने के बाद कंपनी द्वारा इस फोन को 21 अप्रैल से पहली सेल के लिए लिस्ट किया जाएगा। इसी दिन यह फोन एक साथ कई अंंतर्राष्ट्रीय बाजारों में उपलब्ध होगा जिसमें भारत भी शामिल है। हालांकि अभी कंपनी की ओर से यह जानकारी नहीं दी गई है कि इसी दिन सैमसंग का यह फोन भारत में भी उपलब्ध होगा या नहीं।
सोनी लॉन्च करने वाला है ऐसा फोन जो आपकी आंखों के इशारों पर कार्य करेगा
सैमसंग द्वारा इस फोन की ब्रिकी से एक हफ्ता पहले यानि 13 अप्रैल से इस फोन को प्री-आॅर्डर के लिए कंपनी की आॅफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट किया जा सकता है। सैमसंग द्वारा इस फोन के सभी वेरिएंट्स की कीमत को लेकर पुख्ता जानकारी नहीं दी गई है

पहले सामने आए लीक्स के अनुसार गैलेक्सी एस8 में 5.7-इंच व एस8 प्लस में 6.2-इंच की क्वाडएचडी सुपर एमोलेड डिसप्ले हो सकती है। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित होगा जिसे एक्सनोस या क्वालकॉम चिपसेट पर पेश किया जा सकता है। यह फोन आईपी68 सर्टिफाइड होने के साथ ही आइरिस जैसे आधुनिक फ़ीचर्स से लैस होगा।
एमडब्ल्यूसी 2017 में एलजी पेश करेगी बड़ी बैटरी वाला एक्स पावर 2 स्मार्टफोन
गैलेक्सी एस8 के दोनों वेरिएंट्स में 4जीबी रैम हो सकती है तथा इसमें डुअल पिक्सल तकनीक के साथ 12-मेगापिक्सल का रियर कैमरा व 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है।


















