Realme X7 और X7 Pro लॉन्च से पहले फ्लिपकार्ट पर हुए लिस्ट, खरीदने के लिए करना होगा इंतजार, जानें क्यूं?

Join Us icon

काफी समय से इस बात की जानकारी सामने आ रही है कि टेक कंपनी रियलमी इंडियन मार्केट में जल्द ही अपनी ‘एक्स 7 सीरीज़’ को लाॅन्च करने वाली है। वहीं, अब यह कन्फर्म हो गया है कि आने वालो दिनों में इस सीरीज के अंदर 5G फोन Realme X7 और X7 Pro को पेश किया जाएगा। दरअसल, ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर रियलमी एक्स7 5G सीरीज को कंपनी द्वारा टीज किया गया है। हालांकि, अभी फोन की लॉन्च डेट को लेकर पर्दा नहीं उठाया गया है। फ्लिपकार्ट टीजर के अलावा पिछले हफ्ते रियलमी इंडिया के सीईओ माधव सेठ ने अपने ट्वीटर हैंडल पर Realme X7 Pro का रिटेल बाॅक्स शेयर किया था।

जैसा कि आप जानते हैं कि इंडिया से पहले यह सीरीज़ चीनी बाजार में एंट्री कर चुकी है, जिसमें Realme X7 और Realme X7 Pro शामिल थे। वहीं, कुछ दिनों पहले ही इनमें से एक रियलमी एक्स7 प्रो स्मार्टफोन को इंडियन सर्टिफिकेशन साइट बीआईएस पर देखा गया था। फोन्स के चीन में लॉन्च होने से हम इन दोनों ही डिवाइस के स्पेसिफिकेशन्स के बारे में पहले से जानते हैं। आइए आगे आपको दोनों ही फोन के फीचर्स के बारे में जानकारी देते हैं। इसे भी पढ़ें: रियलमी ने लाॅन्च किया आज की तारीख का ‘आउट डेटिड’ फोन Realme C20, जाने क्यों कहा जाएगा पिछड़ा

realme-x7-flipkart-listing-696x993

Realme X7 और X7 Pro की स्पेसिफिकेशन्स

Realme X7 में 6.4-इंच की FHD + सुपर AMOLED डिसप्ले दिया गया है, जिसमें 60Hz का रिफ्रेश रेट है। स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए मीडियाटेक डाइमेंशन 800U चिपसेट जो कि 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। वहीं, स्मार्टफोन 64MP क्वाड-कैमरा सिस्टम और 32MP फ्रंट-फेसिंग कैमरा से लैस है। हैंडसेट में 4,300mAh की बैटरी और 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।

Realme X7 pro retail box shared by madhav sheth india launch soon

दूसरी ओर, Realme X7 Pro में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.5-इंच FHD + सुपर AMOLED डिसप्ले दी गई है। स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंशन 1000+ चिपसेट पर कार्य करता है जो 8GB रैम और 256GB तक के इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। Realme X7 की तरह ही X7 Pro भी 64MP क्वाड-कैमरा सिस्टम है। स्मार्टफोन में थोड़ी बड़ी 4,500mAh की बैटरी और 65W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट है। इसे भी पढ़ें: रियलमी का कम कीमत वाला मोबाइल Realme C21 जल्द होगा लॉन्च, वेबसाइट पर हुआ लिस्ट

कीमत

भारत में Realme X7 की कीमत 20,000 रुपए से कम होने की उम्मीद है क्योंकि चीन में फोन की कीमत RMB 1,799 (लगभग 19,000 रुपए) है। इस बीच, Realme X7 Pro की कीमत 25,000 रुपए से कम हो सकती है क्योंकि चीन में फोन की कीमत RMB 2,199 (लगभग 23,400 रुपए) है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here