
Poco ने आज भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में इस साल का पहला फोन Poco M3 लॉन्च कर दिया है। M-सीरीजी के अंदर पेश किए गए इस फोन को पोको एम2 के अपग्रेडेड वर्जन के तौर बजट कैटेगरी में लाया गया है। हालांकि, शानदार फीचर्स और कम कीमत के बाद भी भारत में इस फोन का सफर आसान नहीं होगा। फोन के डिजाइन, कीमत और स्पेसिफिकेशन्स को देखते हुए इसे Realme 7i से कड़ी टक्कर मिलनी तय मानी जा रही है। दोनों फोन में कुछ समनताएं भी हैं, जिसे लेकर हमने इन दोनों फोन्स की तुलना की है। यह तुलना फोन के लुक, फीचर्स और प्राइस को आधार बनाकर की गई है। इस कंपेरिजन से आपको यह तय करने में आसानी होगी कि आपके लिए कौनसा फोन बेस्ट है।
लुक व डिजाइन
पोको एम3 में वॉटरड्रॉप नॉच और Realme 7i पंच-होल वाला फ्रंट डिजाइन है। वहीं, दोनों ही फोन की स्क्रीन तीन साइड्स से जहां बेजल लेस है वहीं नीचे की ओर हल्का सा चिन पार्ट दिखाई देता है। इसी तरह लोवर पैनल पर 3.5एमएम जैक, यूएसबी टाईप सी पोर्ट और स्पीकर ग्रिल भी मौजूद है। हालांकि, रियर पर पोको एम3 में डुअल टो फिनश और ट्रिपल कैमरा सेटअप है। दूसरी रियलमी 7आई के बैक पैनल पर चौकोर शेप वाला रियर कैमरा सेटअप है।
डिसप्ले
पोको एम3 में 19.5: 9 आस्पेक्ट रेशियो और 90.34 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ 6.53-इंच फुल-एचडी+ (1,080×2,340 पिक्सल) 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया गया है। वहीं, रियलमी 7आई में 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट (1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन) वाली 6.5 इंच की एचडी+ एलसीडी डिसप्ले है। साथ ही दोनों फोन में कोर्निंग ग्लास का प्रोटेक्शन दिया गया है। इसे भी पढ़ें: रोबोट और इंसान की पहचान करता है Captcha Code, जानें क्यूं और कहां से हुई इस टेक्नोलॉजी की शुरुआत
हार्डवेयर
Poco M3 और Realme 7i स्मार्टफोन एंडरॉयड 10 पर काम करते हैं। इसी तरह प्रोसेसिंग के लिए फोन में 2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 11एनएम तकनीक पर बना क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट दिया गया है। हालांकि, रैम के मामले में दोनों अलग हैं। पोको एम3 में 6जीबी रैम के साथ 64जीबी और 128जीबी की स्टोरेज है। वहीं, रियलमी 7आई में 4जीबी रैम के साथ 64जीबी और 128जीबी की स्टोरेज दी गई है।
कैमरा
पोको एम3 में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें एफ/1.79 अपर्चर वाला 48-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, एफ/2.4 मैक्रो लेंस वाला 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। वहीं, सेल्फी और वीडियो चैट के लिए एफ/2.05 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का कैमरा है।
दूसरी ओर रियलमी 7i के बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस, एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का ही B&W सेंसर मौजूद है। वहीं, सेल्फी के लिए हैंडसेट में एफ/2.1 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का Sony IMX471 सेंसर है। इसे भी पढ़ें: सिर्फ 5 प्वाइंट में जानें अभी क्यों न लें सस्ता 5G स्मार्टफोन?
बैटरी
दोनों फोन में 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। लेकिन, पावर बैकअप के लिए बैटरी अलग-अलग है। पोको के फोन में 6000एमएएच की बैटरी है। वहीं, रियलमी के फोन में 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है। दोनों ही फोन को यूएसबी टाईप सी पोर्ट के जरिए चार्ज किया जा सकता है।
कनेक्टिविटी व सिक्योरिटी
दोनों फोन डुअल सिम स्मार्टफोन हैं जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करते हैं। 3.5एमएम जैक, वाईफाई, ब्लूटूथ व जीपीएस के साथ ही अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स भी इस फोन में देखने को मिलेंगे। सिक्योरिटी के लिए के लिए जहां पोको एम3 के पावर बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर है तो वहीं, रियलमी 7आई के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
कीमत
Poco M3 के 6 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपए और 6 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 11,999 रुपए है।फोन की सेल Flipkart के माध्यम से 9 फरवरी को दोपहर 12 बजे शुरू होगी। वहीं, Realme 7i के 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपए और 4 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपए है।



















