
कुछ दिनों से जानकारी सामने आ रही है कि Realme अपनी ‘नारज़ो’ सीरीज़ के विस्तार करने की योजना बना रही है। इस बार कंपनी अपनी नारजो फोन्स की कैटेगरी के अंदर Realme Narzo 30 को लाॅन्च करेगी। हाल ही में रियलमी कम्यूनिटी वेबसाइट पर रियलमी नारज़ो 30 के रिटेल बाॅक्स की फोटोज़ शेयर की थीं, जिसके बाद इस सीरीज के एक फोन Narzo 30 Pro स्मार्टफोन को सर्टिफिकेशन्स साइट टेना पर भी स्पॉट किया गया था। अब टेक वेबसाइट MySmartPrice की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि Realme Narzo 30 सीरीज़ फरवरी के आखिरी हफ्ते 21 फरवरी से 28 फरवरी के बीच में लॉन्च की जा सकती है।
पोस्टर आया सामने
हाल ही में एक टिप्सटर ने ट्विट कर रियलमी नारजो का एक रिटेल पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर के अनुसार Narzo 30 Pro में MediaTek Dimensity 800U SoC दिया जाएगा जो कि 5G नेटवर्क को सपोर्ट करता है। इसके अलावा बताया गया है कि Narzo 30 Pro में 120Hz डिसप्ले दी जाएगी। हम उम्मीद कर सकते हैं कि फोन में एलसीडी पैनल का इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं, डिवाइस में फ्रंट पर टॉप-लेफ्ट कॉर्नर पर पंच होल होगा। वहीं, डिवाइस में रियर पर रेकटेंगुलर कैमरा मॉड्यूल होगा। हालांकि, पोस्टर में अभी कैमरा ड़िटेल की जानकारी नहीं दी गई है। इसे भी पढ़ें: Realme ने किया कमाल, लॉन्च किया 14,000 रुपये से भी सस्ता 5G फोन, इसमें है 4GB रैम और 5,000mAh बैटरी

इसके अलावा स्टैंडर्ड Narzo 30A के रियर में स्क्वायर शेप कैमरा मॉड्यूल होगा। साथ ही रियर पर माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनरा दिया जाएगा। पोस्टर में सिर्फ दो फोन के बारे में बताया गया है। लेकिन, कुछ रिपोर्ट्स का कहना है कि फोन के तीन मॉडल पेश किए जाएंगे।
Realme Narzo 30 सीरीज में होंगे 3 मॉडल्स
कुछ रिपोर्ट्स की मानें रियलमी नारजो 30 सीरीज़ में रेगुलर Realme Narzo 30 के साथ Realme Narzo 30 Pro और Realme Narzro 30A स्मार्टफोन शामिल हो सकते हैं। रियलमी कथित रूप से इसके अलावा नार्ज़ो 30 लाइनअप के साथ कुछ गेमिंग एक्सेसरीज़ भी लाने की योजना बना रही है।

रिटेल बॉक्स भी हुआ लीक
आपको बता दें पिछले कुछ हफ्ते पहले ही Realme India की सीईओ माधव सेठ ने जानकारी दी थी कि उनका नया 5जी फोन भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने कुछ समय पहले नार्ज़ो 30 के रीटेल बॉक्स के कुछ डिज़ाइन भी यूज़र्स के सामने पेश किए थे। इसके बाद यूजर्स द्वारा सबसे ज्यादा पंसद किए गए रिटेल बॉक्से की तस्वीर के साथ माधव सेठ ने ट्विट कर हिंट दिया कि रियलमी नारजो 30 जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। इसे भी पढ़ें: Realme ने लॉन्च किए दो पावरफुल 5G स्मार्टफोन Realme X7 और Realme X7 Pro, 19,999 रुपये है प्राइस

5G सपोर्ट
माधव सेठ के रिटेल बॉक्स की तस्वीर शेयर करने के बाद यह साफ है कि नई सीरीज में 5G सपोर्ट होगा। लेकिन, माना जा रहा है कि Realme Narzo 30 सीरीज का एक मॉडल 5जी सपोर्ट के साथ दस्तक देगा। यह Realme Narzo 30 Pro हो सकता है।

गेमिंग में होगा दमदार
हाल ही में माधव सेठ ने सबसे लेटेस्ट ट्विट कर इस बात का इशारा किया है कि नारजो 30 सीरीज को गेमिंग सेंट्रिक फोन्स के रूप में पेश किया जाएगा। हालांकि, अभी फोन में दिए जाने वाले फीचर्स को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, कुछ समय पहले टेना पर फोन की कुछ फीचर्स सामने आए थे।

स्पेसिफिकेशन्स
हाल ही में एक रियलमी फोन को मॉडल नंबर RMX3161 के साथ चीनी सर्टिफिकेशन साइट TENAA पर लिस्ट किया गया था। तब माना गया था कि यह Realme Narzo 30 Pro फोन होगा। बताया जा रहा है कि फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 6.5 इंच डिसप्ले दिया जाएगा। इस सर्टिफिकेशन्स साइट पर फोन का डायमेंशन 162.5 x 74.8 x 8.8एमएम का बताया गया है। रियलमी का यह आगामी स्मार्टफोन एंडराॅयड 11 के के साथ वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है जिसके साथ फोन में रियलमी यूआई दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,880एमएएच की बैटरी दिए जाने की बात भी सामने आई है।


















