Xiaomi का किताब की तरह मुड़ने वाला फोन MI Mix 4 जल्द होगा लॉन्च, सबसे ताकतवर प्रोसेसर और इन-डिसप्ले कैमरा से होगा लैस

Join Us icon

शाओमी के अपकमिंग फ्लैगशिप मोबाइल Xiaomi MI Mix 4 को लेकर काफी समय से जानकारियां सामने आ रही हैं, जिनके अनुसार इस फोन में कुछ ऐसी खूबियां देखने को मिलेंगी जो टेक्नॉलजी के लिहाज से काफी जबरदस्त होंगी। वहीं, Xiaomi CEO Lei Jun इस बात की पुष्टी पहले ही कर दी थी कि मी मिक्स फोन ( जो कि Mi MIX 4) इस साल के आखिर में लॉन्च किया जाएगा। वहीं, अब एक ट्विटर यूजर Xiaomiui ने शाओमी के मॉडल नंबर K2B और कोडनेम ODIN के बारे में जानकारी दी है। लीक्सटर के अनुसार यह जानकारी कंपनी के अपकमिंग मी मिक्स 4 के बारे में है। ट्विट में Mi MIX 4 की स्पेसिफिकेशन्स के बारे में खुलासा हुआ है। आइए आहे एक नजर डालते हैं फोन की नई लीक पर।

Mi MIX 4 के स्पेसिफिकेशन्स

लीक में कहा गया है कि Mi MIX 4 में 120Hz रिफ्रेश रेट और सुरक्षा के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ क्वाड HD + AMOLED डिसप्ले होगा। यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 SoC द्वारा 5G सपोर्ट के साथ कार्य करेगा और इसमें mmWave सपोर्ट हो सकता है। कैमरों के लिए कथित Mi MIX 4 को 50MP Sony IMX766 प्राइमरी सेंसर, 48MP अल्ट्रा वाइड-एंगल लेंस और 5x ऑप्टिकल जूम के साथ 48MP टेलीफोटो लेंस होगा। इसके अलावा फोन का कैमरा 120x हाइब्रिड ज़ूम, 15x वीडियो ज़ूम, 1920fps स्लो स्पीड वीडियो शूटिंग, और 8K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट जैसे फीचर्स से लैस होगा। फिलहाल यह सिर्फ एक लीक है तो इस बारे में पक्के तौर पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। इसे भी पढ़ें: Xiaomi Redmi 9 सीरज में 9 फोन के दाम हुए कम, Note 9 Pro Max की कीमत में भी भारी कमी

mi-mix-4

2019 से है फोन की चर्चा

Mi MIX 4 लंबे समय से अफवाह में है। आपको याद दिला दें कि साल 2019 की शुरुआत में फोन के बारे में जानकारियां आनी शुरु हो गई थीं। लेकिन, साल 2020 तक भी इस फोन को पेश नहीं किया गया। लेकिन, इस साल फोन के आने की उम्मीद ज्यादा की जा रही है। माना जा रहा है कि Xiaomi का यह फोन मी मिक्स सीरीज का पहले कर्मशियल फोन होगा, जिसका नाम Mi MIX 4, Mi MIX फोल्ड या कुछ और होगा। इसे भी पढ़ें: Xiaomi ने किया शक्ति प्रदर्शन, लॉन्च किया पावरफुल Mi 10S 5G फोन

ऐसा होगा डिजाइन

अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार Mi Mix 4 में बाहर की तरफ फोल्ड होने वाला डिसप्ले डिजाइन दिया जा सकता है, जैसा कि हम Huawei Mate XS में देख चुके हैं। साथ ही एक रिपोर्ट में बताया गया था कि शाओमी के इस अपकमिंग स्मार्टफोन में ऐसा डिसप्ले होगा जो कि फोल्ड होने पर 6.38 इंच का हो जाएगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here