
OnePlus ने हाल में ही अपना फ्लैगशिप OnePlus 9 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। OnePlus 9 Pro में कई सारे यूजर्स को कैमरा इस्तेमाल करने के दौरान फोन के ओवरहीटिंग होने का नोटिफिकेशन आ रहा है। वनप्लस के सपोर्ट फोरम पर कई सारे यूजर्स ने इस प्रोब्लॉम को रिपोर्ट किया है। एंड्रॉयड पुलिस ने भी इस तरह की OnePlus 9 Pro स्मार्टफोन में फोटो क्लिक करने और वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान यह स्मार्टफोन काफी गर्म हो रहा है। यूजर्स को हो रही हीटिंग की समस्या पर OnePlus ने कहा है कि कैमरा इस्तेमाल के दौरान फोन के ज्यादा हीट होने पर कंपनी काम कर रही है। आने वाले एक हफ्ते के अंदर एक अपडेट के जरिए हम इस प्रोब्लम को सॉल्व कर देंगे।
Getting really tired of this. pic.twitter.com/h30dcIB8y1
— Artem Russakovskii (@ArtemR) April 6, 2021
OnePlus 9 Pro स्मार्टफोन के कुछ यूजर्स का कहना है कि उन्हें थोड़ा सा भी फोन यूज करने के दौरान ओवरहीटिंग का नोटिफिकेशन्स आ रहा है। कुछ यूजर्स का कहना है कि फोन के ओवरहीट के चलते फोन में कुछ भी नहीं कर पाते हैं जब डिवाइस ठंडा हो जाता है तो ही फोन का इस्तेमाल कर पाते हैं। वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि यह प्रोब्लम फोन सेटअप करने के साथ ही शुरू हो गई थी। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy F12 vs Realme C25 : 48MP कैमरा और 6000mAh बैटरी वाला कौन सा स्मार्टफोन है सबसे बेस्ट
वनप्लस ने अपने लेटेस्ट OnePlus 9 Pro के डिजाइन में फोन हीटिंग को लेकर काफी काम किया है। इस फोन में दी गई वायरलेस चार्जिंग फीचर के चलते फोन ज्यादा हीट न हो इसलिए इस फोन में OnePlus 8 Pro की तुलना में कंपनी ने मोटा कॉपर सिंक और बड़ा हीट सिंक दिया है। इस फोन में 25W की दो बैटरी सेल दी गई है, जो चार्चिंग के दौरान फोन को हीट होने से सुरक्षित रखती है। यह भी पढ़ें : Google I/O 2021 का ऐलान, Android 12 और Pixel 5a से उठ सकता है पर्दा
OnePlus 9 Pro स्मार्टफोन में इस्तेमाल किए हार्डवेयर और डिजाइन की बात करें तो इसमें कंपनी ने पूरा ख्याल रखा है कि यह फोन ज्यादा गर्म न हो। OnePlus 9 Pro के गर्म होने पर यूजर्स की प्रॉब्लम पर जिस तरह OnePlus ने रिस्पॉन्स किया है लगता है कि यह सॉफ्टवेयर बग के चलते इस तरह की प्रॉब्लम देखने को मिल रही है। अगर आप भी इस तरह की प्रॉब्लम से जूझ रहे हैं तो वनप्लस के फोरम पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।





















