Xiaomi की लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से लैस होगा Redmi का गेमिंग स्मार्टफोन, नई लीक रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Join Us icon

Xiaomi का सब-ब्रांड रेडमी गेमिंग स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा हैं। Redmi अपने गेमिंग स्मार्टफ़ोन के लॉन्च को कंफर्म कर चुका है। Redmi गेमिंग स्मार्टफ़ोन लॉन्च से पहले चीन की सर्टिफिकेशन वेबसाइट 3C पर लिस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग के दौरान Redmi स्मार्टफोन मॉडल नंबर M2104K10C के साथ 3C सर्टिफिकेशन्स डाटाबेस में लिस्ट हुआ है। आपको याद दिला दें कि रेडमी का यह पहला गेमिंग स्मार्टफोन है। सर्टिफिकेशन लीक्स के मुताबिक रेडमी का यह गेमिंग फोन 67W फास्ट चार्ज सपोर्ट करता है।

मिलेगा 67W फास्ट चार्ज

रेडमी का यह गेमिंग स्मार्टफोन संभव है कि वायर्ड चार्जिंग के साथ पेश किया जा सकता है। हालांकि यह पहली बार नहीं है कि शाओमी अपने किसी स्मार्टफोन में 67W का चार्जर ऑफर कर रहा है। शाओमी ने हाल में भी Mi 11 Ultra स्मार्टफोन के साथ 67W वायर्ड और वायरलेस चार्ज के साथ पेश किया है। हालांकि यह शाओमी की ओर से पेश किया गया सबसे फ़ास्ट चार्ज भी नहीं है। यह भी पढ़ें : कमाल है Jio की Missed Call अलर्ट सर्विस, जानें एक्टिवेट करने का सबसे आसान तरीका

शाओमी की लेटेस्ट टेक्नोलॉजी

इससे पहले शाओमी ने पिछले साल Mi 10 Ultra स्मार्टफोन को 120W चार्जिंग के साथ पेश किया है। कहा जा रहा है कि रेडमी का गेमिंग स्मार्टफोन 67W चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है। हालांकि कंपनी ने फ़िलहाल इसे कंफर्म नहीं किया है। रेडमी गेमिंग स्मार्टफ़ोन के साथ आने वाला यह चार्जर मॉडल नंबर MDY-12-EF का है। इससे पहले इसी मॉडल नंबर का चार्जर शाओमी के स्मार्टफोन में दिया गया है। यह शानदार है कि रेडमी के स्मार्टफोन्स में शाओमी की टॉप-ऑफ द लाइन फ्लैगशिप टेक्नोलॉजी दी जा रही है। यह भी पढ़ें : BSNL यूजर्स के साथ हो रहा है Online Fraud, ये फर्जी SMS कर देंगे बैंक अकाउंट खाली, कंपनी ने किया अलर्ट जारी

Redmi अपने गेमिंग स्मार्टफोन को टीज करते हुए कंफर्म कर चुका है उसका अपकमिंग गेमिंग स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 1200 चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा। रेडमी के इस स्मार्टफोन को स्पेशल “Call Of Duty” थीम के साथ पेश किया गया है। इसके साथ ही अपकमिंग रेडमी गेमिंग फोन को “PeaceKeeper Elite” के साथ बेहतर हेप्टिक वाइब्रेशन के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

रेडमी के गमिंग स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स फिलहाल सामने नहीं आईं हैं। माना जा रहा है कि शाओमी के गेमिंग स्मार्टफोन को 5,000mAh बैटरी, 64MP Sony IMX686 कैमरा और MIUI 12.5 के साथ पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही रिपोर्ट की माने तो रेडमी का यह गेमिंग स्मार्टफोन भारत में  ‘POCO’ ब्रांडिंग के रूप में लॉन्च किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here