इस कंपनी ने बेचे सबसे ज्यादा स्मार्टफोन, सिर्फ तीन महीनों में 34,00,00,000 की गिनती दर्ज

Join Us icon

साल दर साल स्मार्टफोन बाजार और भी बड़ा होता जा रहा है। भारत पूरी दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल मार्केट में से एक हैं। इंडिया में जो स्मार्टफोन या ब्रांड हिट हो जाता है वह समझो ग्लोबल मार्केट की भी हिट लिस्ट में दर्ज हो जाता है। लगातार बढ़ती तकनीक और यूजर्स की जरूरतों के चलते टेक कंपनियां भी अनेंको स्मार्टफोन माॅडल बाजार में उतारती है। रिसर्च फर्म की ताजा रिपोर्ट में आया है कि साल 2021 की पहली तिमाही में पूरी दुनिया में 340 मिलियन यानि 34 करोड़ स्मार्टफोंस की शिपमेंट दर्ज हुई है। यानि सिर्फ तीन महीनों में तकरीबन 34,00,00,000 स्मार्टफोन लोगों द्वारा खरीदे गए हैं। इस नई रिपोर्ट में मोबाइल बाजार के कई अहम पहलुओं पर प्रकाश डाला है तो इंडियन यूजर्स के लिए भी बेहद अहम है।

6 साल का रिकाॅर्ड टूटा

रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार इस साल की पहली तिमाही में पूरी दुनिया में 340 मिलियन ग्लोबल स्मार्टफोन शिपमेंट हुई है। यह शिपमेंट पिछले सालों की तुलना में 24 प्रतिशत अधिक है। वहीं मोबाइल बाजार के लिए यह खबर भी राहत भरी है कि साल 2015 के बाद पहली बार साल 2021 में इतने अधिक स्मार्टफोंस की बिक्री हुई है। इस शिपमेंट के साथ ही स्मार्टफोन मार्केट में 6 सालों का रिकाॅर्ड भी टूटा है। इस ब्रिकी व सेल की वजह 5G स्मार्टफोंस को माना जा रहा है और अनेकों मोबाइल कंपनियों ने कम कीमत पर 5G स्मार्टफोन मार्केट में लाॅन्च किए हैं।

340 million global smartphone shipments in q1 2021 samsung apple xiaomi oppo vivo

Samsung रहा टाॅप

स्मार्टफोंस की सेल के मामले में कोरियन कंपनी Samsung ने बाजी मारी है। चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ते हुए सैमसंग ने साल 2021 पहले क्वार्टर में सबसे ज्यादा 77 मिलियन स्मार्टफोंस को ग्लोबली बेचा है। यह शिपमेंट पिछले साल की तुलना में 32 प्रतिशत अधिक है। वर्ष 2020 की पहली तिमाही में सैमसंग के नाम 58 मिलियन यूनिट रिकाॅर्ड की गई थी। वहीं 2021 में पहले तीन महीनों में सैमसंग ने स्मार्टफोन बाजार के 23 प्रतिशत हिस्से को अपने कब्जे में रखा है।

340 million global smartphone shipments in q1 2021 samsung apple xiaomi oppo vivo

Samsung Galaxy A सीरीज़ की अफाॅर्डेबल कीमत को इस बढ़त का अहम हिस्सा माना जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक इस सीरीज़ में कंपनी द्वारा कम कीमत वाले 4G और 5G माॅडल पेश किए गए हैं जिन्हें सबसे ज्यादा पसंद किया गया है। वहीं साथ फ्लैगशिप सेग्मेंट में भी Samsung Galaxy S21 सीरीज़ के जरिये सैमसंग ने मोबाइल यूजर्स के एक बड़े तबके का ध्यान अपनी ओर खींचा है। याद दिला दें कि पिछले साल भी सैमसंग चाइनीज ब्रांड्स को पछाड़ते हुए पहली तिमाही का बेस्ट स्मार्टफोन सेलर बना था। यह भी पढ़ें : 20,000 रुपए के बजट में बेस्ट 5G फोन, यहां देखें पूरी लिस्ट

किसको मिली कौन सी पाॅजिशन

Strategy Analytics की रिपोर्ट के मुताबिक Apple कंपनी इस लिस्ट में दूसरा स्थान पाने में कामयाब रही है। एप्पल ने साल 2021 की पहली तिमाही में 57 मिलियन आईफोन यूनिट को शिप्ड किया है। इस दौरान एप्पल का मार्केट शेयर 17 प्रतिशत रहा है। वहीं सालाना ग्रोथ को देखा जाए तो साल 2020 की तुलना में एप्पल ने 44 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। चीनी ब्रांड Xiaomi इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर आया है। शाओमी ने इस साल के पहले क्वार्टर में 49 मिलियन की ग्लोबल शिपमेंट दर्ज की है।

340 million global smartphone shipments in q1 2021 samsung apple xiaomi oppo vivo

ग्लोबल स्मार्टफोन शिपमेंट्स की सूची में चौथा और पांचवा नाम चीनी कंपनी OPPO और Vivo का है। जनवरी-फरवरी-मार्च की समयावधि के दौरान ओपो ने पूरी दुनिया में 38 मिलियन तथा वीवो ने ग्लोबली 37 मिलियन शिपमेंट दर्ज की है। साल 2020 से तुलना करें तो पिछले साल की पहली तिमाही में यह आंकड़ा क्रमशः 23 मिलियन और 20 मिलियन का था। वहीं मार्केट शेयर पर नज़र डाले तो OPPO और Vivo दोनों कंपनियों ने ग्लोबल स्मार्टफोन मार्केट में 11-11 प्रतिशत हिस्से पर अपना कब्जा जमाया हुआ है। Exclusive: इन स्मार्टफोन का टल सकता है लॉन्च, स्मार्टफोन बाजार में दिखने लगा कोरोना का असर

चीनी का बोलबाला

स्मार्टफोन मार्केट की इस रिपोर्ट ने एक बार फिर से जता दिया है कि पूरी दुनिया के मोबाइल बाजार में चीनी कंपनियों का बोलबाला है और चाइनीज ब्रांड्स का मार्केट शेयर साल दर साल बढ़ता जा रहा है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पिछले एक साल में VIVO ने पहली तिमाही की शिपमेंट में 85 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है। यह ग्रोथ सभी ब्रांड्स में सबसे ज्यादा है तथा नंबर वन बने हुए सैमसंग से तुलना करें तो इस कोरियन कंपनी ने सिर्फ 32 प्रतिशत की ही वृद्वि दर्ज की है। वहीं Xioami ने सालाना दर से 80 प्रतिशत और OPPO ने 68 प्रतिशत की ग्रोथ पाई है। साल के पहले क्वार्टर में बेशक शिपमेंट या मार्केट शेयर में ये तीनों चीनी कंपनियां पीछे आई हो लेकिन नंबर वन Samsung और नंबर टू Apple की सालाना वृद्वि दर इन तीनों कंपनियों से काफी पीछे है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here