Vivo भारत में जल्द लॉन्च करेगा Vivo Y76s और Vivo Y53L, कम कीमत में मिलेंगे दमदार स्मार्टफोन

Join Us icon

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर कंपनी Vivo अलग अलग सेगमेंट में स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए जाना जाता है। Vivo अपनी Y सीरीज के तहत कई अफोर्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च कर चुका है। कीमत और परफॉर्मेंस के मामले में शाओमी और रियलमी को वीवो के इस सीरीज के स्मार्टफोन ऑफलाइन मार्केट में कड़ी टक्कर देते हैं। अब कंपनी Y सीरीज में दो नए समार्टफोन Vivo Y76s और Vivo Y53L के लॉन्च की तैयारी कर रही है। वीवो के ये दोनों अपकमिंग स्मार्टफोन अफोर्डेबल कीमत में पेश किए जाएंगे। यहां हम आपको इन दोनों स्मार्टफोन के बारे में अब तक सामने आई जानकारी के बारे डिटेल में बता रहे हैं।

Vivo के Y series के दो अपकमिंग स्मार्टफोन Vivo Y76s और Vivo Y53L को लेकर जानकारी ऑनलाइन डाटाबेस के जरिए सामने आई हैं। वीवो के अपकमिंग स्मार्टफोन को IMEI और CEIR डाटाबेस में स्पॉट किया गया है। CEIR का पूरा नाम Central Equipment Identity Register (सेंट्रल इक्यूपमेंट आइडेंटटी रजिस्ट्रार) है जो भारतीय दूरसंचार विभाग (DoT) के तहत काम करता है। यह विभाग भारत में खोये हुए मोबाइल फोन को ट्रैक करता है। CEIR लिस्टिंग सामने आने के बाद यह पता लगाया जा सकता है कि यह फोन जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : कोरोना का कहर : स्मार्टफोन मार्केट में 50,000 नौकरियों पर संकट, भारी नुकसान की आशंका

4G कनेक्टिविटी के साथ होगा लॉन्च

लिस्टिंग के मुताबिक, Vivo V76S स्मार्टफोन का मॉडल नंबर V2111A है। इसके साथ CEIR की लिस्टिंग से यह भी पता चलता है कि वीवो का यह अपकमिंग स्मार्टफोन 4G कनेक्टिविटी के साथ पेश किया जा सकता है। इससे पहले Vivo Y76s (V2111A) स्मार्टफोन चीन की सर्टिफिकेशन ब्यूरो 3C की लिस्टिंग में भी स्पॉट किया जा जा चुका है। यह भी पढ़ें : Xiaomi कर रहा धमाके की तैयारी, अंडर डिस्प्ले कैमरा के साथ जल्द लॉन्च करेगा फोल्डेबल स्मार्टफोन

3C लिस्टिंग की माने तो वीवो के इस स्मार्टफोन 18W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया जा सकता है। यह चार्जर इस फोन के रिटेल बॉक्स में दिया जाएगा। फिलहाल वीवो के अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे इतनी ही जानकारी सामने आई हैं। जैसे-जैसे इन दोनों स्मार्टफोन के लॉन्च नजदीक आएगा वीवो के इन दोनों फोन के बारे में और भी जानकारी सामने आएंगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here