
कोरोनावायरस संक्रमण की दूसरी लहर के चलते देशभर में चिंताजनक हालात बने हुए हैं। संक्रमण तेजी से न फैले इसके लिए अधिकतर हिस्सों में लॉकडाउन जैसे स्थिति है। बाजारों के बंद होने के चलते स्मार्टफोन स्टोर और रिटेल शॉप बंद हैं, जिसके चलते मार्केट ट्रेकर्स ने ऑफलाइन स्मार्टफोन मार्केट का एनुअल ग्रोथ का अनुमान घटाया है। ऑफलाइन रिटेल्स का कहना है कि इसके चलते बाजार में 50,000 नौकरियों पर संकट आ गया है। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है इसके चलते कई ब्रांड्स ने अपने ऑफलाइन स्टोर एक्सपेंशन प्लान को फिलहाल ठंडे बस्ते में डाल दिया है।
काउंटरपॉइन्ट रिसर्च की रिपोर्ट के मुताबिक ऑफलाइन रिटेलर्स जो पिछले क्वार्टर में अच्छी कमाई की थी। 2021 की पहली तिमाही में स्मार्टफोन की बिक्री में ऑफलाइन मार्केट की हिस्सेदारी 55 प्रतिशत थी। पहले अनुमान था कि यह 60 प्रतिशत हो सकता है। कोरोना की दूसरी लहर के चलते अब इसमें कमी का अनुमान लगाया जा रहा है। स्ट्रेटजी एनालिस्ट का कहना है कि आने वाली तिमाही में यह गिरावट 50 प्रतिशत तक रह सकती हैं। यह भी पढ़ें : WhatsApp का नया फीचर चैटिंग को बना देगा मजेदार, मैसेज टाइप करते ही दिखाई देंगे स्टीकर्स
2 साल से हो रहा नुकसान
सीनियर एनालिस्ट राजीव नायर का कहना है कि स्मार्टफोन मार्केट के दूसरे क्वार्टर गिरावट का अनुमान है और इसका खामियाजा ऑफलाइन रिटेल मार्केट को उठाना पड़ सकता है। लेकिन, ई-कॉमर्स कंपनियों को अपने विस्तार का फायदा जरूर मिलेगा। हालांकि, ई-कॉमर्स कंपनियों के विस्तार से ऑफ लाइन रिटेलर्स को पिछले दो साल में काफी नुकसान झेलना पड़ा था। 2021 में ऑफ-लाइन सेल को बड़ा गेम चेंबर के रूप में देखा जा रहा था। यह भी पढ़ें : Xiaomi कर रहा धमाके की तैयारी, अंडर डिस्प्ले कैमरा के साथ जल्द लॉन्च करेगा फोल्डेबल स्मार्टफोन
जनवरी से मार्च महीने के दौरान ऑफलाइन स्मार्टफोन में जबरदस्त बिक्री देखने को मिली थी। इस दौरान स्मार्टफोन्स की बिक्री में ऑफलाइन मार्केट की हिस्सेदारी 58 प्रतिशत रही। लेकिन, कोरोनावायरस की दूसरी लहर के चलते ऑफ़लाइन मार्केट की सेल काफी प्रभावित हुई है। द इकोनॉमिक्स टाइम्स से बात करते हुए कर्नाटक मोबाइल रिटेलर्स असोसिएशन के अध्यक्ष रवि कुमार का कहना था लगता है कि 2021 ऑफलाइन मार्केट के लिए 2020 से भी बुरा हो सकता है।
50 हजार नौकरियों पर संकट
भारत में स्मार्टफोन्स के 150,000 लाख स्वतंत्र पॉप स्टोर है। कोरोनावायरस संक्रमण के चलते करीब 50,000 नौकरियों पर संकट है। ऑफलाइन मार्केट के लिए सबसे बुरा यह है कि दूसरी लहर ने ऐसे समय पर दस्तक दी है जब टॉप ब्रांड – Xiaomi, Vivo और OnePlus के साथ साथ मल्टी ब्रांड रिटेल चैन Croma अपने स्टोर की संख्या बढ़ा रहे थे।
कंपनियों की प्लानिंग पर कोरोना का हमला
Xiaomi ने हाल में ऐलान किया था कि भारत में ऑफलाइन स्टोर को दोगुना करने के लिए वह करीब 100 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। वहीं, Vivo का कहना था कि वह 2021 में भारत में 130 नए स्टोर ओपन करेगा। OnePlus भी ऑफलाइन मार्केट में अपनी मौजूदगी को बढ़ाने पर काम कर रहा है। कंपनी भारत के 150 शहरों में अपने स्टोर खोलने के लक्ष्य पर काम कर रही है। वहीं Tata के स्वामित्व वाले Croma का प्लान भी भारत में इस साल 100 नए स्टोर खोलने की प्लानिंग कर रहा है। लेकिन कोरोनावायरस संक्रमण के चलते ऑफलाइन मार्केट में इन कंपनियों के प्लान फिलहाल धरे रह गए हैं।




















