लो बजट में आया Realme C20A, 5000mAh बैटरी वाले इस सस्ते फोन की कीमत है 7,000 रुपये के करीब

Join Us icon

Realme की लो बजट ‘सी’ सीरीज़ में Realme C20 और Realme C21 स्मार्टफोन पेश कर चुकी कंपनी ने आज फिर से सस्ते स्मार्टफोन के बाजार में अपनी नई पेशकश रखी है। कंपनी की ओर से टेक मार्केट नया मोबाइल फोन Realme C20A लॉन्च किया गया है जिसने लो बजट में एंट्री ली है। रियलमी सी20ए एक एंट्री लेवल डिवाईस है जो फिलहाल पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में लॉन्च हुआ है। Realme C20A की कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स को देखने के बाद भारत में मौजूद रियलमी फैन्स भी इस फोन के इंडिया लॉन्च का इंतजार करेंगे।

Realme C20A की स्पेसिफिकेशन्स

रियलमी सी20ए को कंपनी की ओर से 1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जो 400एम2 ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इस फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 89.5 प्रतिशत का है। Realme C20A को कंपनी की ओर से एंडरॉयड 10 ओएस पर लॉन्च किया गया है जो 2.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 12एनएम फेब्रिकेशन पर बने मीडियाटेक हीलियो जी35 चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में आईएमजी जीई8320 जीपीयू मौजूद है।

low budget smartphone realme c20a launched price specs sale offer

Realme C20A फोटोग्राफी के लिए सिंगल रियर कैमरा ही सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/2.0 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का लेंस दिया गया है जो 4एक्स डिजीटल ज़ूम सपोर्ट करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह नया रियलमी फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : Realme-Redmi को टक्कर देने आया, 7 इंच डिसप्ले और 6,000mAh बैटरी वाला इंडियन स्मार्टफोन, कीमत सिर्फ 7799 रुपये

रियलमी सी20ए डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई सपोर्ट करता है। 3.5एमएम जैक और बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ सिक्योरिटी के लिए जहां इस फोन में फेस अनलाॅक फीचर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए Realme C20A स्मार्टफोन 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है। कंपनी ने फोन को फास्ट चार्जिंग तकनीक से दूर ही रखा है।

Realme C20A का डिजाईन

रियलमी ने अपने इस फोन को ‘Geometric Art Design’ पर लॉन्च किया है। फोन के फ्रंट पैनल पर ‘वी’ शेप वाली वॉटरड्रॉप नॉच दी गई है जिसके स्क्रीन के तीन किनारे बेजल लेस हैं तथा चौड़ा चिन भी मौजूद है। रियर कैमरा सेटअप बैक पैनल पर उपरी बाईं ओर लगा है जिसमें सिंगल लेंस के साथ फ्लैश लाईट भी मौजूद है। रियर पैनल पर वर्टिकल शेप में Realme की ब्रांडिंग लगी हुई है। इस फोन का डामेंशन 165.2×76.4×8.9एमएम और वज़न 190ग्राम है। रियलमी 20ए को Iron Grey और Lake Blue कलर में लॉन्च किया गया है।

low budget smartphone realme c20a launched price specs sale offer

Realme C20A की कीमत

रियलमी सी20ए को बांग्लादेश में एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। यह स्मार्टफोन 2 जीबी की रैम मैमोरी के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। बांग्लादेश में इस फोन की कीमत BDT8,990 यानी भारतीय करंसी अनुसार 7,500 रुपये है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here