वीवो ला रही है कम कीमत वाला Vivo Y53s स्मार्टफोन, 8GB RAM के साथ इंडियन साइट पर हुआ लिस्ट

Join Us icon

Vivo ने हाल ही में यूरोपियन बाजार में अपनी ‘वाई सीरीज़’ के तहत Vivo Y52 5G पेश किया था जो मीडियाटेक डायमनसिटी 700 प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ था। वीवो ने काफी दिनों में भारत में कोई Y Series का मोबाइल नहीं लॉन्च किया है लेकिन अब लगता है कि यह इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। खबर आ रही है कि वीवो एक नए मोबाइल फोन को जल्द ही मार्केट में उतार सकती है जो Vivo Y53s नाम के साथ लॉन्च होगा। वीवो वाई53एस स्मार्टफोन कई सर्टिफिकेशन्स साइट्स के साथ ही इंडियन वेबसाइट पर भी लिस्ट हो चुका है।

Vivo Y53s को पिछले कुछ दिनों में गूगल प्ले कंसोल और सीक्यूसी सर्टिफिकेशन्स साइट के साथ ही भारतीय वेबसाइट BIS पर भी स्पॉट किया गया है। इस सर्टिफिकेशन्स की जानकारी एमएसपी ने प्रमुखता से पब्लिश की है जिसके बाद यह चर्चा और भी मजबूत हो गई है कि Vivo Y53s स्मार्टफोन जल्द ही भारतीय बाजार में भी उतारा जा सकता है। बता दें कि वीवो वाई53एस को इन सर्टिफिकेशन्स में V2058 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है जो लॉन्च के करीब जान पड़ता है।

Vivo Y53s की स्पेसिफिकेशन्स

उपर बताई गई लिस्टिंग्स में वीवो वाई53एस की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स से पर्दा उठ चुका है। सबसे पहले डिसप्ले की ही बात करें तो गूगल प्ले कंसोल के अनुसार यह स्मार्टफोन 1080 x 2408 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। लिस्टिंग में स्क्रीन साईज़ तो सामने नहीं आया है लेकिन यह जरूर बताया गया है कि वीवो वाई53एस की स्क्रीन की स्क्रीन डेनसिटी 440डीपीआई होगी। उम्मीद है कि फोन में ग्लास प्रोटेक्शन की एक्स्ट्रा लेयर भी दी जाएगी। यह भी पढ़ें : Nubia Z30 Pro स्मार्टफोन 120W के साथ हुआ लॉन्च, सिर्फ 15 मिनट में होगा फुल चार्ज

Vivo Y53s को इस लिस्टिंग में एंड्रॉयड 11 से लैस बताया गया है जिसके साथ आक्टाकोर प्रोसेसर तथा MediaTek MT6769T चिपसेट दिए जाने की बात कही गई है। गौरतलब है कि यह कोडनेम मीडियाटेक के हीलियो जी80 चिपसेट का है। इस चिपसेट मॉडल से यह भी साफ हो गया है कि वीवो वाई53एस 5G फोन नहीं होगा और 4G कनेक्टिविटी के साथ ही लॉन्च किया जाएगा।

इस लिस्टिंग में वीवो वाई53एस को 8 जीबी रैम मैमोरी से लैस दिखाया गया है तथा फोन में ग्राफिक्स सेग्मेंट में माली जी52 जीपीयू दिए जाने की भी पुष्टि की गई है। वहीं दूसरी ओर सीक्यूसी की लिस्टिंग में यह खुलासा हुआ है कि Vivo Y53s स्मार्टफोन 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस होगा। बहरहाल वीवो का यह फोन कब तक बाजार में एंट्री लेगा इसके लिए कंपनी की आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here