
ZTE का सब-ब्रांड Nubia ने होम मार्केट चीन में Nubia Z30 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। नुबिया का यह लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन नया नहीं है बल्कि यह ZTE AXON 30 Ultra रिब्रांड वर्जन है। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने छोटी बैटरी, फास्ट चार्जिंग और ज्यादा कीमत में पेश किया है। डिजाइन की बात करें तो लेटेस्ट Nubia Z30 Pro स्मार्टफोन ZTE AXON 30 Ultra जैसा ही है। Nubia Z30 Pro स्मार्टफोन में कंपनी ने 6.67 इंच का Amoled डिस्प्ले दिया गया है। नुबिया का लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 888 SoC के साथ 16GB तक रैम के साथ आता है। यहां हम आपको Nubia Z30 Pro स्मार्टफोन के बारे में डिटेल में बता रहे हैं।
Nubia Z30 Pro स्पेसिफिकेशन्स
Nubia Z30 Pro स्मार्टफोन में 6.67 इंच का flexible AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जिसका रेजलूशन 2400 x 1080 पिक्सल (FHD+) है। यह डिस्प्ले 10 बिट कलर डेप्थ (1.07 बिलियन कलर्स), रिफ्रेश रेट 144Hz, आस्पेक्ट रेश्यो 20:9, और स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 93.45% है। इस स्मार्टफोन की डिस्प्ले में कैमरा के लिए पंच होल कटआउट और इन डिस्प्ले फ़िंगरप्रिंट सेंसर दिया है। नुबिया का यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 888 SoC के साथ 16GB तक डुअल चैनल LPDDR5 RAM और 512GB UFS 3.1 स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। Nubia का यह स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन वास्ट ब्लैक, इनटरस्टेलर सिल्वर और ब्लैक गोल्ड लेजेंड कलर वेरिएंट में पेश किया गया है। यह भी पढ़ें : POCO लाया लो बजट वाला नया 5G फोन, इसमें है 5,000mAh बैटरी और 48MP कैमरा
Nubia का यह फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है जिसका प्राइमेरी कैमरा 64MP का है जो OIS सपोर्ट के साथ आता है। इसके साथ ही सेकेंडरी कैमरा 64MP 120° अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस है। इसके साथ ही तीसरा कैमरा 64MP ‘humanistic’ सेंसर है। इसके साथ ही चौथा कैमरा 8MP का 5X पेरिस्कोप लेंस है जो OIS सपोर्ट के साथ आता है। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का शूटर दिया गया है। यह भी पढ़ें : Xiaomi, Realme, Vivo, OnePlus और OPPO के कौन-से फोन सबसे पहले होंगे Android 12 पर अपडेट, यह रही फुल लिस्ट
Nubia Z30 Pro स्मार्टफोन Android 11 पर आधारित nubia UI 9.0 पर रन करता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो यह स्मार्टफ़ोन डुअल सिम 5G, WiFi 6E, Bluetooth 5.1, GNSS, और GPS कनेक्टिविटी के साथ आता है। Nubia Z30 Pro स्मार्टफोन में 4,200mAh की बैटरी दी है जो 120W फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ आता है। नुबिया का दावा है कि यह फोन 15 मिनट में फ़ुल चार्ज हो जाता है। नुबिया इस फोन के बॉक्स में 120W पावर एडेप्टर, USB Type-C टू Type-C कैबल, USB Type-C टू 3.5mm हेडफोन जैक एडेप्टर और प्रोटेक्टिव केस ऑफ़र कर रहा है।
Nubia Z30 Pro कीमत
Nubia Z30 Pro स्मार्टफोन की तीन वेरिएंट में पेश किया गया है। Nubia Z30 Pro स्मार्टफोन का पहला वेरिएंट 8GB + 256GB के साथ 4,999 युआन (करीब 56,700 रुपये) में पेश किया है। इसके साथ ही फोन का दूसरा वेरिएंट 12GB + 256GB स्टोरेज के साथ 5,399 युआन (करीब 61,000 रुपये) में पेश किया गया है। इसके साथ ही तीसरा वेरिएंट 12GB + 512GB के साथ 5,999 युआन (करीब 68,100 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। नुबिया ने फिलहाल इस स्मार्टफोन के ग्लोबल मार्केट में लॉन्च को लेकर कोई जानकारी शेयर नहीं की है।






















