
OnePlus के अपकमिंग Nord CE 5G और Nord 2 को लेकर खबरों का बाजार गर्म है। हाल ही में यह दोनों ही फोन कथित रूप से ब्यूरो ऑफर इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) वेबसाइट पर स्पॉट हुए थे, जिससे इसके तुरंत भारत लॉन्च के संकेत मिलते थे। इस वक्त इन दोनों ही फोन को कोडनेम के तौर पर देखा जा रहा है। वहीं, उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इन्हें किसी और नाम से मार्केट से 10 जून को पेश कर सकती है। वहीं, अब OnePlus UK वेबसाइट पर गलती से नए Nord स्मार्टफोन की लॉन्चिंग का हिंट मिला है। दरअसल, कंपनी के FAQ सेक्शन में नए Stadia Premiere Edition promo ने Nord 2 के अस्तितव की पुष्टी की है। इसके अलावा नॉर्ड 2 के साथ उन फोन के नाम भी शामिल हैं जो कि पहले से मार्केट में लॉन्च हो चुके हैं। इसलिए माना जा रहा है कि कंपनी ने गलती से अपनी वेबसाइट पर Nord 2 का नाम लिख दिया है।
OnePlus Nord 2 लॉन्च डेट
टेक वेबसाइट Android Police ने वेबसाइट पर Nord 2 नाम हटाने से पहले स्क्रीनशॉट ले लिया था। OnePlus Nord 2 को लेकर कहा जा रहा है कि यह OnePlus Nord का सक्सेसर हो सकता है, जो कि पिछले साल जुलाई में लॉन्च किया गया था। फिलहाल, वनप्लस ने इन ही फोन से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी। इसे भी पढ़ें: वनप्लस ने भारत में लॉन्च किया OnePlus TV 40Y1, कीमत इतनी कि अभी कर लेंगे बुक

आपको याद दिला दें कि वनप्लस नॉर्ड एन10 5जी स्मार्टफोन पिछले साल अक्टूबर में यूरोपियन मार्केट में लॉन्च हुआ था और फिर इसे इस साल जनवरी महीने में उत्तरी अमेरिका में पेश किया गया। हालांकि, यह बजट फ्रेंडली फोन भारत में लॉन्च नहीं हुआ है। लेकिन, कंपनी ने वनप्लस के बजट-फ्रेंडली फोन OnePlus Nord को इंडिया में जुलाई 2020 को लॉन्च किया था।

OnePlus Nord 2 की स्पेसिफिकेशन्स
अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार OnePlus इस स्मार्टफोन को Dimensity 1200 के साथ लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसके अलावा अगर बात करें OnePlus Nord की तो कंपनी ने 6.44 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। इसके साथ ही इस फोन में 48MP का क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 4,115mAh की बैटरी दी है। इस फोन में 30W फास्ट चार्ज सपोर्ट दिया है। ऐसे में OnePlus Nord 2 स्मार्टफोन में कंपनी कुछ और अपग्रेड ऑफर कर सकती है। इसे भी पढ़ें: Xiaomi, Realme, Vivo, OnePlus और OPPO के कौन-से फोन सबसे पहले होंगे Android 12 पर अपडेट, यह रही फुल लिस्ट
OnePlus Nord CE 5G
हाल ही में सामने आई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कंपनी अपने एक नए फोन को OnePlus Nord CE 5G के नाम से पेश कर सकती है। हालांकि, अभी तक फोन से जुड़ी अन्य किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई है। मार्च महीने में एक रिपोर्ट आई थी जिसमें कहा गया था कि वनप्लस नॉर्ड एन10 5जी के सक्सेसर का डिज़ाइन पुराने वर्ज़न जैसा ही होगा। इसके अलावा, इस फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, यूएसबी-टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक होगा।





















