वनप्लस ने भारत में लॉन्च किया OnePlus TV 40Y1, कीमत इतनी कि अभी कर लेंगे बुक

Join Us icon

वनप्लस ने इंडियन मार्केट में OnePlus TV 40Y1 स्मार्ट टीवी को लॉन्च कर दिया है। वनप्लस का यह लेटेस्ट टीवी कंपनी के भारत में लॉन्च किए Y सीरीज के पहले लॉन्च किए 32-इंच और 43-इंच के स्मार्ट टीवी के बीच में एक्जिस्ट करेगा। लेटेस्ट OnePlus TV 40Y1 स्मार्ट टीवी की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह पहले लॉन्च किए 43-इंच वाले टीवी की तरह होंगी जिसमें Gamma engine, OxygenPlay, Android TV 9.0, Google Assistant और Alexa सपोर्ट के साथ साथ Dolby Audio सपोर्ट के साथ 20W स्टीरियो स्पीकर होंगे। लेटेस्ट OnePlus TV 40Y1 स्मार्ट टीवी की इंडियन मार्केट में सीधी टक्कर Xiaomi के Mi TV, Nokia TV, Realme TV, और दूसरे ब्रांड्स के साथ होनी है। वनप्लस के इस टीवी में स्लिम बैजल्स दिए गए हैं जो शानदार व्यूविंग एक्सपीरियंस ऑफर करते हैं। यहाँ हम आपको लेटेस्ट OnePlus TV 40Y1 स्मार्ट टीवी की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बता रहे हैं।

OnePlus TV 40Y1 स्पेसिफिकेशन्स

OnePlus TV 40Y1 स्मार्ट टीवी के नाम से पता चल रहा है कि वन प्लस के इस स्मार्ट टीवी के डिस्प्ले का साइज 40 इंच होगा। वनप्लस के इस डिस्प्ले का रेजलूशन FHD+ होगा, जिसका स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 90 प्रतिशत है। वनप्लस के स्मार्ट टीवी DCI-P3 कलर गैमट, Gamma इंजन, नॉइस रेडक्टशन, डायनेमिक कॉनट्रास्ट और एंटी एलिसाइजिंग जैसे फीचर दिए हैं। इस टीवी में 64-बिट प्रोसेसर दिया है जिसमें 1GB RAM, और 8GB इंटरनल स्टोरेज दिया है। वनप्लस का यह टीवी Android 9.0 Pie पर आधारित OxygenPlay पर रन करता है। वनप्लस स्मार्ट टीवी में Netflix, Prime Video, Zee5, Disney+ Hotstar, SonyLiv जैसे OTT ऐप्स दिए हैं। यह भी पढ़ें : 15,000 रुपए से कम कीमत वाले बेस्ट Smart TV, यहां देखें पूरी लिस्ट

oneplus-tv-40y1

OnePlus का 40-इंच वाला यह स्मार्ट टीवी क्रोमकास्ट, गूगल असिस्टेंट और एलेक्सा सपोर्ट के साथ आता है। OnePlus Connect फीचर के जरिए यूजर्स अपने स्मार्टफोन को टीवी के रिमोट के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो वनप्लस के टीवी में 2.4GHz Wi-Fi, Bluetooth 5.0, दो HDMI (एक ARC सपोर्ट के साथ), दो USB 2.0 पोर्ट, वीडियो ऑप्टिकल, इथनरेट और RF जैसे पोर्ट दिए हैं। वनप्लस के इस टीवी में 20W स्टीरियो स्पीकर दिए हैं जो Dolby Audio सपोर्ट करते हैं।  यह भी पढ़ें : सैमसंग-सोनी को एक बार फिर शाओमी देगा झटका, जल्द लॉन्च करेगा 50-इंच वाला सस्ता स्मार्ट टीवी

OnePlus TV 40Y1 क़ीमत और ऑफर्स

OnePlus TV 40Y1 स्मार्ट टीवी को कंपनी ने इंडियन मार्केट में 21,999 रुपये की इंट्रोडक्ट्री कीमत में पेश किया है। वनप्लस के इस स्मार्ट टीवी की सेल ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर 26 मई दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। इसके साथ ही वनप्लस की वेबसाइट पर यह स्मार्टफोन 1 जून से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

वनप्लस के स्मार्ट टीवी की यह इंट्रोडक्ट्री क़ीमत 29 मई तक वैध रहेगी। 30 मई से वनप्लस का यह स्मार्ट टीवी 23,999 रुपये में मिलेगा। इसके साथ ही फ्लिपकार्ट पर SBI के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 10 प्रतिशत मैक्सिमम 1,750 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं वनप्लस की वेबसाइट पर इस स्मार्ट टीवी पर एसबीआई के कार्ड पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here