दो महीने पहले लॉन्च हुआ था फोन लेकिन अभी तक नहीं शुरू हुई सेल, देखें क्या है यह Xiaomi का अजीब खेल

Join Us icon

इंडिया का नंबर वन स्मार्टफोन ब्रांड बनी Xiaomi ने अप्रैल महीने में अपनी ताकत का प्रदर्शन करते हुए ‘मी 11’ सीरीज़ को पेश किया था। इस सीरीज़ के तहत कंपनी ने तीन पावरफुल फोन लॉन्च किए थे जिनमें Xiaomi Mi 11X और Mi 11X Pro के साथ Xiaomi Mi 11 Ultra शामिल था। टेक मार्केट की सुर्खियां बटोरने वाले मी 11 अल्ट्रा का इंतजार शाओमी फैंस के साथ ही फ्लैगशिप लवर्स को भी था, लेकिन इस फोन की सेल अभी तक इंडिया में शुरू नहीं हो पाई थी। इस फोन की बाट जोह रहे यूजर्स को Xiaomi ने एक नया झटका देते हुए कहा है कि अभी इस फोन की बिक्री के लिए और भी लंबा इंतजार करना होगा।

Xiaomi ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल के जरिये Mi 11 Ultra की सेल को लेकर बड़ी घोषणा की है। शाओमी ने ट्वीट में एक लेटर शेयर करते हुए कहा है कि मी 11 अल्ट्रा फोन की शिपमेंट में देरी हो रहा है और अभी यह फोन मार्केट में उपलब्ध नहीं हो पाएगा। यानी अप्रैल में लॉन्च किए गए इस फोन की खरीदारी के लिए अभी और लंबा इंतजार करना पड़ेगा। याद दिला दें कि Mi 11 Ultra को लॉन्च करने के दौरान कंपनी ने इस फोन की लॉन्च डेट अनाउंस नहीं की थी, और इंडिया में यह फोन एक बार भी बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं हुआ है।

Mi 11 Ultra के लॉन्च के वक्त कंपनी ने ‘कमिंग सून’ का टैग फोन के प्राइस के साथ लगा दिया था और तभी से ही लोगों को इस फोन की लॉन्च डेट सामने का इंतजार हो रहा है। आज जब अप्रैल के बाद जून शुरू हो चुका है तो Xiaomi ने अनाउंस किया है कि इस फोन इंतजार अभी लंबा चलेगा और मी 11 अल्ट्रा फिलहाल इंडिया में सेल के लिए उपलब्ध नहीं होगा। आमतौर पर ऐसा होता नहीं है कि लॉन्च के बाद 2 महीने तक फोन की सेल ही शुरू न हो, क्योंकि मोबाइल ब्रांड बिना स्टॉक या पर्याप्त शिपमेंट में फोन को लॉन्च ही नहीं करते हैं। लेकिन Xiaomi के खेल में यह भी मुमकिन हो गया है। बहरहाल शाओमी ने शिपमेंट में देरी की वजह कोरोना वायरस और देश में लगे लॉकडाउन को बताया है।

Xiaomi Mi 11 Ultra का प्राइस

शाओमी का यह पावरफुल फोन भारत में 12 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ था जो 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। इस फोन की कीमत कंपनी की ओर से 69,000 रुपये रखी गई थी।

Xiaomi Mi 11 Ultra India Sale postponed again

Xiaomi Mi 11 Ultra की डुअल डिसप्ले

फोन में 6.81-इंच की 2K WQHD+ (3,200× 1,440 पिक्सल) E4 AMOLED डिसप्ले दिया गया है। यह डिसप्ले 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 551ppi पिक्सल डेंसिटी और कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास Victus प्रोटेक्शन के साथ आती है। इतना ही नहीं फोन की डिसप्ले HDR10+ और Dolby Vision के साथ A+ रेटिंग DisplayMate से मिली है। DisplayMate सभी प्रकार के डिस्प्ले का परिक्षण करता है कि यह प्रदर्शन के मामले में अच्छी है या बुरी। इसके अलावा फोन के रियर पर भी 1.1 इंच (126×294 पिक्सल) AMOLED सेकेंडरी टच डिसप्ले दिया गया है। यह हमेशा ऑन-मोड के सपोर्ट के साथ आती है। इसमें 450 निट्स की ब्राइट्नेस है। यह भी पढ़ें : 5G सर्विस के साथ सस्ते JioPhone 5G की तैयारी पूरी, 24 जून को अंबानी कर सकते हैं लॉन्च

Xiaomi Mi 11 Ultra का कैमरा

कैमरे की बात करें तो मी 11 अल्ट्रा में दमदार ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। फोन में सैमसंग का 50MP ISOCELL GN2 प्राइमरी सेंसर है जो कि f/1.95 अपर्चर, OIS, LED, laser autofocus से लैस है। इसके अलावा फोन में 48MP Sony IMX586 अल्ट्रा-वाइड-लेंस है जो कि OIS और f/2.2 अपर्चर से लैस है। वहीं, फोन में थर्ड सेंसर 48MP Sony IMX586 टेली लेंस है जो कि 5x ऑप्टिकल जूम, 120x डिजिटल जूम और OIS से लैस है। वहीं, फोन 8K वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है और इसमें dToF और फ्लिकर सेंसर है। इसमें सेल्फी स्नैपर के लिए सामने की तरफ 20MP कैमरा है। जैसा कि हमने बताया कि Xiaomi Mi 11 Ultra में बैक पर एक सेकेंडरी स्क्रीन है जो नोटिफिकेशन दिखाती है, मुख्य डिस्प्ले को मिरर करती है, कैमरा मिररिंग करती है और AOD (हमेशा ऑन डिस्प्ले) के रूप में भी काम करेगी।

Xiaomi Mi 11 Ultra India Sale postponed again

Xiaomi Mi 11 Ultra की स्पेसिफिकेशन्स

Mi 11 Ultra में क्वालकॉम ने अपने स्नैपड्रैगन 888 को प्लेस किया है। कंपनी के अनुसार स्नैपड्रैगन 888 में 25 फीसदी तक तेज CPU परफॉर्मेंस और 35 फीसदी तक ज्यादा तेज ग्राफिक्स के साथ 7.5 Gbps तक की डाउनलोड स्पीड मिलती है। इसके अलावा स्नैपड्रैगन 888 में क्वॉलकॉम का 6th जेनरेशन AI इंजन के साथ Hexagon 780 AI प्रोसेसर है। Mi 11 Ultra में 67W वायर्ड के साथ 5,000mAh की बैटरी और वायरलेस फास्ट चार्जिंग है। साथ ही फोन में 10W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट है। फोन में कनेक्टिविटी विकल्पों में 5 जी, 4 जी वीओएलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, एनएफसी और चार्जिंग के लिए एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। फोन में हरमन कार्डन स्टीरियो स्पीकर और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here