
रिलायंस एजीएम 2021 की तारीख आखिरकार सामने आ गई है। कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर इस बात की घोषणा कर दी है कि 44वीं वार्षिक आम बैठक इस महीने के अंत में आयोजित की जाएगी। कंपनी ने खुलासा किया है कि रिलायंस एजीएम 2021 का आयोजन 24 जून को दोपहर 2 बजे किया जाएगा। एजीएम संभवतः YouTube के माध्यम से लाइव-स्ट्रीम की जा सकती है जैसा कि पिछले कुछ वर्षों से होता आ रहा है। पिछले साल की तरह इस साल होने वाली रिलायंस एजीएम 2021 की घोषणाओं पर सभी की नजरें रहेंगी। वहीं, इस AGM में उम्मीद की जा रही है कि कंपनी सबसे सस्ते 5G फोन के साथ ही जियो की 5G सर्विस का इंतजार खत्म कर देगी।
Jio-Google 5G phone
गौरतलब है कि इस फोन के काम में Reliance Jio का साथ टेक दिग्गज़ कंपनी Google दे रही है और जियो का यह 5G फोन गूगल के साथ मिलकर ही बनाया जा रहा है। हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट की मानें तो जियो 5जी फोन का डेवलेपमेंट वर्क पूरा होने के बाद कंपनी वित्त वर्ष 2021 की दूसरी तिमाही में इसे मार्केट में सेल के लिए पेश करेगी। यानि Jio 5G Phone भारत में लॉन्च 44वीं एजीएम मीटिंग में ही ऑफिशियली लॉन्च किया जा सकता है। लीक रिपोर्ट्स की माने तो इस 5G JioPhone का प्राइस 25000 रुपए के आस-पास हो सकता है।

अब तक जो लीक सामने आए हैं उसके अनुसार जियो 5जी फोन में 5 इंच से बड़ी स्क्रीन देखने को मिल सकती है। यूजर फ्रेंडली होने के चलते इस फोन में शार्टकट गूगल असिस्टेंट बटन दिया जा सकता है। फोन एंडरॉयड गो ओएस पर लॉन्च हो सकता है और इसी लिए फोन में 2 जीबी तक की रैम मैमोरी दी जा सकती है। आशा है कि फोन में मैमोरी कार्ड सपोर्ट कम से कम 256 जीबी तक का होगा। वहीं वीडियो कॉलिंग का लुफ्त उठाने के लिए 5 मेगापिक्सल तक का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। पावर बैकअप के लिए जियो 5जी फोन में 3,000एमएएच तक की बैटरी दी जा सकती है। इसे भी पढ़ें: Jio Phone यूजर्स के लिए खुशखबरी, लाखों फोन अब हो जाएंगे एक दम नए, जानें कैसे
Jio 5G सर्विस
कुछ समय पहले मुकेश अंबानी ने एक बयान में कहा था कि रिलायंस जियो 2021 की दूसरी छमाही में 5जी सेवा लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हालांकि इसके लिए नीतिगत बदलाव और प्रक्रिया में तेजी लाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जब तक इसे नीतिगत रूप से आसान और सस्ता नहीं बनाया जाएगा जब तक इसकी पहुंच संभव नहीं है। बता दें कि कुछ महीने पहले अमेरिका के सैन डियागो में हुए एक वर्चुअल इवेंट में अपनी 5G सेवा का प्रदर्शन किया था। इस इवेंट के दौरान रिलायंस जियो के प्रेसिडेंट मैथ्यू ओमान ने क्वालकॉम इवेंट मे कहा कि क्वालकॉम और रिलायंस की सब्सिडरी रेडिसिस के साथ मिलकर हम 5जी तकनीक पर काम कर रहे हैं ताकि भारत में इसे जल्द लॉन्च किया जा सके। पिछले साल 15 जुलाई को रिलायंस की इंडस्ट्री की आम सभा में रिलायंस जियो के मालिक मुकेश अंबानी ने 5जी टेक्नोलॉजी के ईजाद की घोषणा की थी। घरेलू संसाधनों का इस्तेमाल कर विकसित की गई इस तकनीक को देश को सौंपते हुए मुकेश अंबानी ने कहा था कि यह 5G सर्विस मेड इन इंडिया होगी।
JioBook होगी लॉन्च
बात करें रिलायंस के पहले लैपटॉप JioBook की तो उम्मीद की जा रही है कि ऐनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में इसे लॉन्च किया जा सकता है। खबरों के मुताबिक, यह लैपटॉप खासतौर पर पढ़ाई के लिए है। इससे पहले अप्रैल 2018 में इकनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि जियो की योजना क्वालकॉम चिपसेट वाला लैपटॉप लाने की है। लेकिन लेटेस्ट डिवेलपमेंट में लेपटॉप के स्पेसिफिकेशन्स का पता चला था। इसे भी पढ़ें: फ्री मिल सकता है Jio का 5G Phone, जानें क्या है कंपनी का प्लान
इससे लैपटॉप में विंडोज 10 की जगह ऐंड्रॉयड बेस्ड JioOS होने की जानकारी मिली। एंट्री-लेवल लैपटॉप में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर दिया जाएगा। जियोबुक में 2 जीबी रैम और 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होगी। जियोबुक के हाई-ऐंड मॉडल में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज हो सकती है।























