
Vivo V21e 5G स्मार्टफोन जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है। 91mobiles और विश्वसनीय टिपस्टर ईशान अग्रवाल के पास वीवो के इस स्मार्टफोन के इंडिया लॉन्चिंग को लेकर एक्सक्लूसिव जानकारी है। वीवो का यह स्मार्टफोन पिछले महीने BIS की लिस्टिंग में स्पॉट हुआ है, जिसके बाद यह तो साफ है कि ये फोन जल्द ही भारत में पेश किया जा सकता है। फिलहाल हमारे पास इस स्मार्टफोन की लॉन्च डेट को लेकर जानकारी उपलब्ध नहीं है। इसके साथ वीवो के अपकमिंग स्मार्टफोन Vivo V21e 5G की स्पेसिफिकेशन के लेकर भी हमारे पास एक्सलूसिव जानकारी है। पिछले महीने Vivo V21e 5G स्मार्टफोन को Geekbench पर भी स्पॉट किया गया था। यहां हम इस स्मार्टफोन के बारे में डिटेल में बता रहे हैं।
Vivo V21e 5G स्पेसिफिकेशन्स
टिपस्टर ईशान अग्रवाल ने 91mobiles के बताया कि अपकमिंग Vivo V21e 5G स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 700 चिपसेट और 8GB रैम के साथ पेश किया जाएगा। इसके साथ ही वीवो के इस स्मार्टफोन में 6.44-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा। इस फोन के 4G मॉडल में microSD कार्ड स्लॉट दिया था, ऐसे में कंपनी 5G मॉडल में भी माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट ऑफर करेगी। यह भी पढ़ें : OnePlus Nord 2 को लेकर आई चौंकाने वाली खबर, Realme के इस फोन का होगा रिब्रांड वर्जन!
कैमरा सेंसर की बात करें तो Vivo V21e 5G स्मार्टफोन में 64MP प्राइमरी कैमरा सेंसर के साथ 8MP सेकेंडरी वाइड एंगल लेंस दिया जा सकता है। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का सेल्फी कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। यह कैमरा सेटअप फोन के 4G मॉडल से अलग है, जिसमें कंपनी ने 64MP कैमरा के साथ 2MP का मैक्रो लेंस और 44MP का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है। Vivo V21e 5G स्मार्टफोन में 4,000mAh बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग सॉल्यूशन दिया गया है। यह भी पढ़ें : Exclusive : Honor 50 SE, Honor 50, और Honor 50 Pro की सभी स्पेसिफिकेशन्स सामने आईं, जानें क्या होंगी खूबियां
Vivo V21e 5G से पहले कंपनी ने V21 5G को अप्रैल में लॉन्च किया है। Vivo V21 5G स्मार्टफोन को Dimensity 800U SoC, 90Hz AMOLED डिस्प्ले और 64MP ट्रिपल रियर कैमरा के साथ पेश किया है। वीवो का यह फोन 29,990 रुपये की कीमत में पेश किया गया था। ऐसे में Vivo V21e 5G को भारत में कम क़ीमत में पेश किया गया था।





















