OnePlus Nord 2 को लेकर आई चौंकाने वाली खबर, Realme के इस फोन का होगा रिब्रांड वर्जन!

Join Us icon

OnePlus ने हाल में ही भारत में Nord CE 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। अब कंपनी जल्द ही एक और Nord स्मार्टफ़ोन लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है। वनप्लस का यह स्मार्टफ़ोन OnePlus Nord 2 हो सकता है। वनप्लस का यह अपकमिंग स्मार्टफ़ोन पिछले साल लॉन्च किए OnePlus Nord का सक्सेसर स्मार्टफ़ोन हो सकता है। OnePlus Nord 2 स्मार्टफोन के बारे में कहा जा रहा है कि यह MediaTek के Dimensity 1200 चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। चाइनीज लीकस्टर ने वनप्लस के अपकमिंग नोर्ड स्मार्टफोन के बारे में दावा किया है कि यह Realme X9 Pro का रिब्रांड वर्जन हो सकता है।

Realme X9 Pro स्मार्टफ़ोन की स्पेसिफिकेशन्स को देखकर आप कंप्यूज हो सकते हैं। रूमर्स की माने तो Realme X9 Pro स्मार्टफोन Snapdragon 870 प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है। चाइनीज सोशल मीडिया साइट Weibo पर टिपस्टर Arsenal ने दावा किया है कि Realme X9 Pro स्मार्टफ़ोन को दो वेरिएंट्स में पेश किया जा सकता है, जिसका एक मॉडल Snapdragon 870 चिपसेट और 90Hz कर्व्ड डिस्प्ले और दूसरा वेरिएंट Dimensity 1200 चिपसेट और 90Hz फ्लैट डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकात है। हालांकि, दूसरे स्मार्टफ़ोन को चीन में लॉन्च नहीं किया जाएगा क्योंकि इसे Nord 2 के रूम में पेश किया जाएगा। यह भी पढ़ें : Exclusive : Honor 50 SE, Honor 50, और Honor 50 Pro की सभी स्पेसिफिकेशन्स सामने आईं, जानें क्या होंगी खूबियां

Realme X9 Pro या OnePlus Nord 2

टिप्स्टर ने दावा किया है कि यह स्मार्टफोन अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है। इन दोनों स्मार्टफोन के प्रोसेसर और डिस्प्ले भले ही एक जैसे क्यों न हो।, लेकिन दोनों फ़ोन में काफ़ी डिफ़रेंस होगा। TENAA की लिस्टिंग की माने तो Realme X9 Pro स्मार्टफोन में 16MP अल्ट्रावाइड एंगल लेंस के साथ पेश किया जाएगा। वहीं पिछले लीक रिपोर्ट में कहा जा रहा था कि OnePlus Nord 2 स्मार्टफोन में 8MP का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस दिया जा सकता है। हालांकि, फोन के दूसरे कैमरा सेंसर एक जैसे ही होंगे। वनप्लस और रियलमी दोनों स्मार्टफोन में 4500mAh की बैटरी दी जाएगी और 65W फास्ट चार्जिंग दिया जा सकता है।

इसके साथ ही डिज़ाइन की बात करें तो रियलमी के स्मार्टफ़ोन वनप्लस नोर्ड 2 से काफ़ी अलग होगा। रियलमी स्मार्टफोन के टॉप कैमरा के पास पिल-शेप LED फ्लैश दिया जाएगा। वहीं OnePlus Nord 2 स्मार्टफोन में LED फ्लैश तीसरे कैमरा सेंसर के नीचे दिया जा सकता है। इसके साथ ही Nord 2 स्मार्टफोन में अर्लट स्लाइडर दिया जा सकता है, वहीं रियलमी के फोन में यह फीचर नहीं मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here