
जनवरी माह में कोरियन कंपनी सैमसंग ने अपनी गैलेक्सी सीरीज़ में सी7 प्रो को चीनी वेबसाइट पर लिस्ट किया था। इसके बाद से ही भारत में इस फोन लॉन्च होने की संभावाना लगाई जा रही थी। परंतु अब तक यह फोन नहीं आया है। हालांकि खबर है कि जल्द ही सैमसंग गैलेक्सी सी7 प्रो को भारत में लॉन्च किया जा सकता है।
गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही सैमसंग के इस स्मार्टफोन को वाई-फाई सर्टिफिकेशन साइट वाई-फाई अलायंस पर देखा गया था, जहां इसके मॉडल नंबर एसएम-सी701एफ से लिस्ट किया गया था। अब इसी मॉडल नंबर के साथ सैमसंग के एक फोन को अमेरिकी एफसीसी द्वारा सर्टिफाइड किया गया है।

इस सर्टिफिकेशन से यह बात तो साफ हो जाती है कि गैलेक्सी सी7 प्रो अब चीन व हांगकांग से बाहर के बाजार में भी सेल के लिए उपलब्ध होने वाला है। और ऐसे में कहा जा सकता है कि आने वाले में सैमसंग अपने इस फोन को भारत में भी लॉन्च कर सकती है।
29 मार्च को माइक्रोमैक्स पेश करेगा कंपनी का पहला डुअल कैमरे वाला फोन
सैमसंग गैलेक्सी सी7 प्रो के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन मैटल यूनीबॉडी डिजाइन के साथ 5.7-इंच की सुपर एमोलेड स्क्रीन पर पेश किया गया है। यह फोन 2.2गीगाहट्र्ज आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर कार्य करता है।
13-एमपी के डुअल कैमरे के साथ लॉन्च हुआ नुबिया एम2, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
इसमें 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के माध्यम से 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा इतने का ही फ्रंट कैमरा दिया गया है। 4जी एलटीई, फिंगरप्रिंट सेंसर व यूएसबी टाइप सी के साथ ही इसमें 3,300 एमएएच की बैटरी दी गई है।





















