29 मार्च को माइक्रोमैक्स पेश करेगा अपना पहला डुअल कैमरे वाला फोन

Join Us icon

अभी हाल ही में माइक्रोमैक्स ने अपने पहले डुअल सेटअप कैमरे वाले स्मार्टफोन पर मुहर लगाई थी कि कंपनी इस फोन पर कार्य कर रही है। वहीं अब माइक्रोमैक्स ने अपने आॅफि​शियल ट्वीटर अकाउंट के माध्यम से यह जानकारी दी है कि 29 मार्च को कंपनी की ओर से एक आयोजन किया जाना है जहां वह अपना नया डिवाईस पेश करेगी। इस खुलासे के बाद माना जा रहा है कि माइक्रोमैक्स इसी ईवेंट में डुअल कैमरे वाला फोन प्रदर्शित करेगी।

माइक्रोमैक्स ने अपने ट्वीटर हैंडल पर जीफ शेयर करते हुए लिखा है, ‘ब्लॉक योर डेट फॉर एक्स्ट्राओर्डनरी‘। ट्वीट की गई जीफ में 29 मार्च के अलावा (13)3 भी लिखा हुआ है। टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि माइक्रोमैक्स इसी दिन अपने डुअल कैमरे वाले स्मार्टफोन से पर्दा उठाएगी तथा इस फोन में 13-मेगापिक्सल के कैमरे होंगे।

हालांकि इस जीफ के अलावा माइक्रोमैक्स ने फोन को लेकर कोई अन्य जानकारी नहीं दी है लेकिन पहले सामने आए लीक्स में भी माइक्रोमैक्स के इस फोन को डुअल टोन एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल के कैमरे से लैस बताया गया है। लीक्स के अनुसार इसमें दूसरा रियर कैमरा तथा फ्रंट कैमरा 5-मेगापिक्सल का दिया जा सकता है।

16-एमपी सेल्फी कैमरा और 4जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ जियोनी ए1

यह फोन मैटल बॉडी से निर्मित हो सकता है तथा इसकी स्क्रीन 5.5-इंच की हो सकती है जो 2.5डी ग्लास से प्रोटेक्टिड होगी। यह फोन मीडियाटेक एमटी6750टी चिपसेट पर आधारित हो सकता है तथा फोन में 1.5गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही माली टी860 जीपीयू हो सकता है।

13-एमपी के डुअल कैमरे के साथ लॉन्च हुआ नुबिया एम2, जानें फीचर्स और स्पेसि​फिकेशन

इसमें 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल मैमोरी दी जा सकती है तथा इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ 4जी वोएलटीई सपोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ व जीपीएस जैसी सुविधाएं मौजूद होंगी। उम्मीद की जा रही है ​कि माइक्रोमैक्स 29 मार्च को अपना यह स्मार्टफोन प्रदर्शित कर सकती है तथा कीमत के लिहाज से यह फोन तकरीबन 15,000 रुपये की कीमत पर भारतीय बाजार में लॉन्च हो सकता है।