
Google अपनी पिक्सल सीरीज़ के नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिनकी जानकारी पिछले कुछ दिनों से लीक्स में सामने आती रही है। गूगल द्वारा लाए जाने वाले स्मार्टफोंस में Google Pixel 5a और Google Pixel 6 सीरीज़ शामिल है। विभिन्न लीक्स में इन पिक्सल फोंस की स्पेसिफिकेशन्स भी शेयर की गई है लेकिन अब गूगल से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिसके मुताबिक कंपनी अपना नया स्मार्टफोन Google Pixel 5a अगस्त महीने में लॉन्च कर सकती है।
Google Pixel 5a स्मार्टफोन की जानकारी 9टू5 गूगल वेबसाइट के जरिये सामने आई है। यूं तो गूगल कंपनी की ओर से अभी तक पिक्सल 5ए या किसी भी अन्य पिक्सल फोन के लॉन्च को लेकर कोई बयान नहीं दिया गया है लेकिन वेबसाइट रिपोर्ट की मानें तो गूगल कंपनी अगस्त महीने में Pixel 5a लॉन्च कर देगी। रिपोर्ट की मानें तो यह एक कम कीमत वाला पिक्सल फोन होगा जिसका प्राइस नई Pixel 6 सीरीज़ की तुलना में कम ही रहेगा। बहरहाल अभी गूगल पिक्सल 5ए की लॉन्च डेट सामने आने का इंतजार किया जा रहा है।
Google Pixel 5a की स्पेसिफिकेशन्स
गूगल की ओर से अभी तक पिक्सल 5ए स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी नहीं दी गई है लेकिन लीक्स की मानें तो यह मोबाइल फोन पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च किया जा सकता हैं जो 6.2 इंच ओएलईडी पैनल पर बनी होगी। गूगल अपने इस स्मार्टफोन को सबसे नए और पावरफुल एंड्ररॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम Android 12 से लैस कर बाजार में उतारेगी और प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 765 चिपसेट देखने को मिल सकता है। गौरतलब है कि Snapdragon 765 processor पहले Pixel 4a 5G और Pixel 5 स्मार्टफोन में भी दिया जा चुका है। यह भी पढ़ें : इस दिन इंडिया में लाइव हो सकता है 5G नेटवर्क, गोली की रफ्तार से चलेगा इंटरनेट
Google Pixel 5 की स्पेसिफिकेशन्स
गूगल पिक्सल 5 की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 1080 × 2340 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6 इंच की एचडीप्लस ओएलईडी डिसप्ले दी गई है जो 19.5:5 आस्पेक्ट रेशियो पर बनी है तथा 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। फोन की स्क्रीन कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 से प्रोटेक्टेड है। यह फोन एंडरॉयड 11 ओएस और 8 जीबी रैम के साथ क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 765G प्रोसेसर पर रन करता है।
![]()
फोटोग्राफी के लिए Google Pixel 5 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर एफ/1.7 अपर्चर वाला 12.2MP प्राइमरी सेंसर और अपर्चर एफ/2.2 वाला 16MP अल्ट्रा वाइड लेंस दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 8MP का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,080mAh की बैटरी दी गई है जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
















