
Motorola की अपकमिंग Edge 20 लाइनअप जल्द ही मार्केट में दस्तक दे सकती है। मोटोरोला एज 20 सीरीज को लेकर इससे पहले भी कई रिपोर्ट सामने आ चुकी हैं। लेटेस्ट लीक रिपोर्ट में मोटोरोला की एज 20 सीरीज के स्मार्टफोन TENAA की लिस्टिंग में स्पॉट किए गए हैं। इस लिस्टिंग में मोटोरोला के दो स्मार्टफोन की कुछ स्पेसिफिकेशन्स रिवील हुए हैं। TENNA की लिस्टिंग में मोटोरोला के दो स्मार्टफोन मॉडन नंबर XT2143-1 और XT2153-1 के साथ लिस्ट किए गए हैं। माना जा रहा है कि मॉडन नंबर XT2143-1 वाला स्मार्टफोन Moto Edge 20 (Berlin 2021) और XT2153-1 स्मार्टफोन Motorola Edge 20 Pro (Pstar) हो सकता है। इससे पहले पिछले महीने 3C सर्टिफिकेशन में मोटोरोला का मॉडन नंबर XT2153-1 स्मार्टफ़ोन स्पॉट किया गया था।
Moto Edge 20 (XT2143-1): स्पेसिफिकेशन्स (लीक)
TENAA की लिस्टिंग से पता चलता है कि मोटोरोला के अपकमिंग Edge 20 स्मार्टफोन में 6.67-इंच FHD+ OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसका रेजलूशन 2400×1080 पिक्सल होगा। इसके साथ ही इसमें कहा गया है कि Edge 20 स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जा सकता है जिसकी फ्रीक्वेंसी 2.4GHz होगी। मोटोरोला का यह फोन तीन रैम वेरिएंट्स 6GB, 8GB, और 12GB RAM के ऑप्शन में आएग। यह फोन Android 11 पर रन करेगा। बैटरी की बात करें तो इस फोन में 3760mAh की बैटरी दी जाएगी।
मोटोरोला के इस फोन का साइज 163.5×76.2×7.1mm, और भार 167 ग्राम होगा। मोटोरोला का यह फोन ग्रीन, व्हाइट, ब्लैक, सिल्वर, ब्लू और ग्रे कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। इससे पहले लीक रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि मोटोरोला का यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 778G प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही मोटोरोला के इस फोन में 108MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। यह भी पढ़ें : [Exclusive] Vivo V21 Pro और Vivo Y72 5G स्मार्टफोन की कीमत सामने आई, जल्द लॉन्च होगी Vivo Smartwatch
Moto Edge 20 Pro (XT2153-1): सपेसिफिकेशन्स (लीक)
Moto Edge 20 Pro स्मार्टफोन में 6.67-इंच FHD+ OLED डिस्प्ले पैनल दिया जा सकता है, जिसका रेजलूशन 2400×1080 पिक्सल है। TENAA की लिस्टिंग से पता चलता है कि इस स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जा सकता है जिसकी फ्रीक्वेंसी 3.2GHz होगी। मोटोरोला का यह फोन भी तीन रैम ऑप्शन – 6GB, 8GB, और 12GB RAM में पेश किया जाएगा। मोटोरोला का यह फोन Android 11 पर रन करेगा।
इसके साथ ही Edge 20 Pro स्मार्टफोन पिछले महीने 3C की लिस्टिंग में स्टॉप किया गया था, जिससे पता चलता है कि यह फोन 4230mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है। मोटोरोला के इस स्मार्टफोन का साइज 163.3×76.1×7.9mm, और भार 190grams होगा। इससे पहले लीक रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि यह फोन Qualcomm Snapdragon 870 SoC, और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : OnePlus 9 और OnePlus 9 pro स्मार्टफोन ने बेंचमार्क स्कोर में की हेरफेर, Geekbench ने उठाया ये कड़ा कदम





















