Vivo S10 और S10 Pro 5G फोन लॉन्च से पहले वेबसाइट पर हुए लिस्ट, 12GB रैम के साथ इस दिन करेंगे एंट्री

Join Us icon

Vivo S10 सीरीज़ स्मार्टफोन्स को चीन में 15 जुलाई को लॉन्च किया जाने वाला है। इस सीरीज के अंदर कंपनी Vivo S10 और Vivo S10 Pro 5G फोन को पेश कर सकती है। नाम से ही साफ हो चुका है कि Vivo S10 सीरीज़ Vivo S9 सीरीज़ का ही अपग्रेड वर्ज़न होगी, जिसे इस साल की शुरुआत में ही लॉन्च किया गया था। वहीं, अब इस सीरीज के फोन TENAA और Geekbench के बाद Google Play Console पर स्पॉट किए गए हैं। इस लिस्टिंग में Vivo S10-सीरीज फोन की स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने आई है। आइए आगे आपको इस लेटेस्ट लीक में सामने आई जानकारी के बारे में बताते हैं।

ivo S10 और Vivo S10 Pro का लॉन्च

लिस्टिंग में देखा गया है वीवो S10 एक MediaTek MT6891 SoC के साथ-साथ 12GB तक रैम पर कार्य करेगा। यह अनिवार्य रूप से एक डाइमेंशन 1100 है जिसमें चार कॉर्टेक्स-ए78 कोर और चार कॉर्टेक्स-ए55 कोर क्रमशः 2.6GHz और 2.00GHz पर देखे गए हैं। यह नौ-कोर एआरएम माली जी77 जीपीयू को भी स्पोर्ट करता है। जबकि इसके स्क्रीन आकार का उल्लेख नहीं किया गया है। लेकिन, फोन में 1,080 x 2,4000 रिज़ॉल्यूशन और 480 पीपीआई पिक्सेल डेंसिटी वाली स्क्रीन होगी। हालांकि, उम्मीद है कि फोन में 6.4-इंच हो सकती है। इसे भी पढ़ें: Vivo Y20G और Vivo Y20A के प्राइस में हुआ इजाफा, जानें क्या है नई कीमत

Vivo S10 और Vivo S10 Pro की स्पेसिफिकेशन

याद दिला दें कि कुछ समय पहले फोन को टेना पर मॉडल नंबर V2121A के साथ लिस्ट किया गया था। इसको लेकर माना जा रहा है कि यह Vivo S10 सीरीज़ का हिस्सा हो सकता है। हालांकि, फिलहाल साफ नहीं है कि यह फोन कौन-सा होगा Vivo S10 या फिर Vivo S10 Pro। लिस्टिंग के जरिए यह भी जानकारी मिली है कि यह फोन Android 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा, जिसमें 6.44 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन की बैटरी 3,970mAh की होगी और इसमें 5जी कनेक्टिविटी भी मिलेगी। फोन का डायमेंशन 158.20 x 73.67 x 7.29mm है।

vivo-s10-pro-5g-phone-launch-on-15-july-with-108mp-camera-12gb-ram

इस सीरीज़ के तहत Vivo S10 और Vivo S10 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किए जा सकते हैं। वीवो ने टीज़र ईमेज के जरिये यह साफ कर दिया है कि एस10 सीरीज़ 108मेगापिक्सल कैमरा सपोर्ट करेगा। दोनों फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स व प्राइस डिटेल के लिए अभी 15 जुलाई का इंतजार किया जा रहा है। इसे भी पढ़ें: Vivo V23 सीरीज के लॉन्च की तैयारी में वीवो, वेबसाइट पर लिस्ट हुआ नया फोन

इसके अलावा दूसरी ऱिपोर्ट में सामने आया है कि फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का हो सकता है। जबकि सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें डुअल सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 44 मेगापिक्सल का हो सकता है। फोन में 3,970mAh की बैटरी होगी, जिसके साथ 44 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here