
Vivo ने बजट सेग्मेंट फोन Vivo Y20G 4GB RAM, Vivo Y20G 6GB और Vivo Y20A सहित तीन मॉडल के प्राइस में इजाफा कर दिया है। हालांकि इस बाबत कंपनी द्वारा अधिकारिक रूप से कोई बयान नहीं आया है लेकिन 91मोबाइल्स को ऑफलाइन रिटेलर्स के माध्यम से यह जानकारी मिली है। कपनी ने इन तीनों मॉडल के प्राइस में 500 रुपये से लेकर 1,000 रुपये तक का इजाफा किया है। Vivo Y20G 4GB RAM, Vivo Y20G 6GB और Vivo Y20A का नया प्राइस आज से लागू कर दिया गया है। वीवो से पहले शाओमी और रियलमी ने अपने फोन के प्राइस बढ़ाए थे।
क्या है नया प्राइस

जैसा कि हमने बताया कंपनी ने तीन मॉडल के प्राइस में इजाफा किया है। कंपनी ने Vivo Y20A 3GB RAM मॉडल में 500 रुपये का इजाफा किया गया है। पहले यह फोन 11,490 रुपये में उपलब्ध था लेकिन अब इसकी नई कीमत 11,990 रुपये हो चुकी है। वहीं वीवो Vivo Y20G के दोनों मॉडल की कीमत में 1,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद जहां Vivo Y20G 4GB RAM और 64GB मैमोरी वेरियंट की कीमत 13,990 रुपये हो गई है। वहीं Vivo Y20G 6GB RAM और 128GB मैमोरी मॉडल 15,990 रुपये का हो गया है। अब से पहले ये फोन क्रमश: 12,990 और 14,990 रुपये में उपलब्ध थे। इसे भी पढ़ेंः Xiaomi अगले महीने Snapdragon 888 Plus प्रोसेसर के साथ लॉन्च करेगा दमदार स्मार्टफोन, जानें खूबियाँ
Vivo Y20A का स्पेसिफिकेशन
Vivo Y20A को कंपनी ने 3 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल में पेश किया है। यह फोन नेब्युला ब्लू और डॉन व्हाइट रंग में आता है। इस फोन में 6.51 इंच का एचडी+ आईपीएस डिसप्ले है। फोन क्वालकॉ स्नैपड्रैगन 439 चिपसेट पर काम करता है और यह एंडरॉयड 11 पर आधारित फनटच ओएस 11 पर कार्य करता है। इसे भी पढ़ेंः जानें Samsung Galaxy M42 5G की 5 बड़ी खूबियां
Vivo Y20A में ट्रिपल रियर कैमरा है। इसका मेन कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा 2-मेगापिक्सल का बोके लेंस 2-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है। वहीं फ्रंट में 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। पावर बैकअप के लिए Vivo Y20A पर 10W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000mAh बैटरी दिया गया है।
देखें लेटेस्ट वीडियोः OnePlus Nord 2: Price, Specifications and Features in India Before Launch
Vivo Y20G के स्पेसिफिकेशन
Vivo Y20G में भी 6.51-इंच की एचडी+ रेजल्यूशन वाली स्क्रीन है। यह फोन एंडरॉयड 11-बेस्ड फनटच ओएस 11 पर काम करता है और इसमें भी फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। फोन का मेन कैमरा 13MP का है और यह f/1.8 अपर्चर के साथ आता है। वहीं 2MP डेप्थ और 2MP मैक्रो कैमरा भी दिया गया है। फ्रंट में 8MP का सेल्फी मौजूद है। यह फोन 5000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है और इसमें 18वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसे भी पढ़ेंः Samsung Galaxy F22 Vs Galaxy M32: दोनों में है 6GB रैम और 6,000mAh बैटरी, जानें फिर भी कौन किस पर भारी
Vivo Y20G मीडियाटेक के Helio G80 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है और इसमें 4जीबी रैम और 64जीबी मैमोरी के अलावा दूसारा वेरियंट 6जीबी रैम और 128जीबी की मैमोरी के साथ आता है।





















