
LAVA का नाम आता है तो लो बजट डिवाईस और एंट्री लेवल स्मार्टफोंस ही दिमाग़ में आते है। लावा ने दरअसल ऑफलाइन मार्केट के दम पर छोटे शहरों और ग्रामीण ईलाकों में जो पहुॅंच बनाई हुई है वह बड़े नामी ब्रांड्स को अभी तक नसीब नहीं हुई है। कम कीमत वाले सेग्मेंट में लावा मोबाइल्स काफी पसंद किए जाते हैं। लेकिन अब समय के साथ बदलते हुए और यूजर्स की डिमांड को समझते हुए Lava Mobile कंपनी 5G के क्षेत्र में भी कदम रखने जा रही है। खबर मिली है कि कंपनी जल्द ही Lava 5G Phone लॉन्च करने वाली है जिसकी कीमत 17,000 रुपये के करीब होगी।
लावा के इस पहले 5जी फोन की जानकारी टेक वेबसाइट गिज़बोट के जरिये सामने आई है। इस वेबसाइट ने लावा प्रोडक्ट हेड तेजिंद्र सिंह के साथ हुए एक साक्षात्कार को रिपोर्ट के जरिये पब्लिश किया है जिसमें लावा मोबाइल्स की प्लानिंग व स्ट्रेटजी के साथ ही यह सामने आया है कि कंपनी इंडिया में अपना पहला 5जी फोन लाने की तैयारियां भी कर रही है। यह 5G Lava Mobile दिवाली के त्यौहार में भारत में लॉन्च किया जाएगा, जिसकी कीमत 17,000 रुपये से लेकर 20,000 रुपये के बीच होगी।
Lava का पहला 5G SmartPhone
रिपोर्ट के अनुसार लावा प्रोडक्ट हेड तेजिन्द्र सिंह ने बताया है कि कंपनी अपने पहले 5जी स्मार्टफोन पर काम कर चुकी है। प्रोडक्ट हेड के मुताबिक यह 5जी फोन दीपावली के अवसर पर भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। तेजिन्द्र ने बताया है कि इस Lava 5G SmartPhone स्पेसिफिकेशन्स के मामले में भी लेटेस्ट और एडवांस होगा तथा इंडियन मार्केट में इस 5जी फोन की कीमत 17,000 रुपये के लेकर 20,000 रुपये के बीच ही रखी जाएगी।

इस 5G Lava Mobile को लेकर सिंह ने इंटरव्यू में यह भी कबूला है कि लावा कंपनी इस आगामी स्मार्टफोन के लिए इंडियन टेलीकॉम कंपनियों के साथ भी संपर्क बनाए हुए हैं। तेजिन्द्र ने हालांकि किसी कंपनी का नाम नहीं बताया है लेकिन उम्मीद कर सकते हैं कि यदि यह बातचीत का दौर सफल होता है तो शायद लावा का यह आने वाला 5जी फोन Reliance Jio, Airtel या फिर Vodafone Idea के साथ बंडल ऑफर में प्राप्त हो। यह भी पढ़ें : OnePlus Nord 2 5G के बारे में ये 5 बातें जानना है जरूरी, इसके बाद ही करें फैसला खरीदना है या नहीं
पहली Smart Watch लाने का भी है प्लान
साल 2021 की दूसरी छमाही लावा और इसके फैंस के लिए खास होने वाली है। दिवाली के मौके पर यह कंपनी सिर्फ अपना पहला 5जी स्मार्टफोन ही नहीं बल्कि ब्रांड की पहली Smart Watch भी लॉन्च करने वाली है। इंटरव्यू में कंपनी के प्रोडक्ट हेड ने यह खुलासा भी कर दिया है कि Lava कंपनी अपने नए प्रोडक्ट स्मार्टवॉच पर भी काम शुरू कर चुकी है और दीपावली के त्यौहार पर यह SmartWatch भी इंडियन मार्केट में लॉन्च कर दी जाएगी।

10% Smartphone Market Share पर है नज़र
इंटरव्यू में लावा प्रोडक्ट हेड तेजिंद्र सिंह ने कंपनी की प्लानिंग व स्ट्रेटजी की जानकारी देते हुए बताया है कि लावा मोबाइल्स की योजना स्मार्टफोन मार्केट के कम से कम 10 प्रतिशत शेयर पर कब्जा करने की है। लावा की यह प्लानिंग यकिनन Xiaomi, Realme और OPPO व VIVO जैसी चीनी कंपनियों के लिए बड़ी चुनौती बनने वाली है। लगे हाथ आपको बता दें कि Lava कंपनी अभी भी इंडिया के Feature Phone बाजार में अकेले 20 प्रतिशत मार्केट शेयर पर कब्जा जमाए हुए है।





















