
LAVA Mobiles उन इंडियन टेक ब्रांड्स में से एक है जिसने अपने प्रोडक्ट्स की क्वॉलिटी और सर्विस के दमपर भारतीय ग्राहकों को खुद से जोड़ा है। कंपनी ने कुछ दिनों पहले ही यह घोषणा की थी कि लावा द्वारा साल की शुरूआत में लॉन्च किए गए LAVA Z2, LAVA Z4, LAVA Z6 और Lava MyZ smartphones को Android 11 पर अपडेट किया जाएगा। वहीं अब फिर से अपने यूजर्स को बड़ा तोहफा देते हुए लावा कंपनी Free Warranty Extend ऑफर लेकर आई है जिसमें बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के फ्री में 100 दिन की वारंटी मुफ्त दी जा रही है।
प्राप्त जानकारी अनुसार Lava ने अपने उपभोक्ताओं के लिए एक शानदार ऑफर पेश किया है जिसके तहत लावा मोबाइल यूजर्स को 100 दिन की एक्स्टेंडेड वांरटी मुफ्त में दी जा रही है। इस ऑफर के तहत ऐसे लावा मोबाइल्स जिन्हें खरीदे हुए एक साल बीत चुका है या फिर उनकी वारंटी समाप्त हो चुकी है, वह फिर से 100 दिनों की अतिरिक्त वारंटी पा सकेंगे। इन 100 दिनों तक लावा मोबाइल यूजर्स बिना कोई एक्स्ट्रा पैसा चुकाए फ्री में अपने मोबाइल फोन को रिपेयर करवा सकेंगे।

Lava का पहला 5G SmartPhone
लावा कंपनी इंडिया में अपना पहला 5जी फोन लाने की भी तैयारी कर रही है। बीते दिनों लावा मोबाइल्स की प्लानिंग व स्ट्रेटजी सामने आई थी जिसमें पता चला था कि कंपनी अपने पहले 5जी स्मार्टफोन पर काम कर चुकी है और यह 5जी फोन दीपावली के अवसर पर भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। प्रोडक्ट हेड के मुताबिक यह Lava 5G SmartPhone स्पेसिफिकेशन्स के मामले में भी लेटेस्ट और एडवांस होगा तथा इंडियन मार्केट में इस 5जी फोन की कीमत 17,000 रुपये के लेकर 20,000 रुपये के बीच ही रखी जाएगी। चर्चा है कि लावा का यह आने वाला 5जी फोन Reliance Jio, Airtel या फिर Vodafone Idea के साथ बंडल ऑफर में भी प्राप्त हो सकता है। यह भी पढ़ें : Xiaomi-Realme को टक्कर देने सिर्फ 7,999 में लॉन्च हुआ 6GB RAM और 5,000mAh बैटरी वाला Micromax In 2B

इन स्मार्टफोंस को मिलेगी Android 11 Update
Lava ने घोषणा करते हुए बताया है कि कंपनी अपनी ज़ेड सीरीज़ के नए स्मार्टफोंस को एंडरॉयड 11 पर अपडेट करने जा रही है। लावा के अनुसार Android 11 Update पाने वाले इस मोबाइल फोंस में सबसे पहले LAVA Z4 और LAVA Z6 शामिल होंगे और इन दोनों डिवाईसेज को 25 जुलाई से एंड्रॉयड 11 की अपडेट मिलनी शुरू हो चुकी है। वहीं LAVA Z2 स्मार्टफोन को एंडरॉयड 11 आने वाले दिनों में मिलेगा। बता दें कि Lava MyZ smartphones को भी एंडरॉयड 11 अपडेट दे रही है लेकिन इसके तहत सिर्फ वही मोबाइल फोन कवर होंगे जो ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करते हैं।


















