
Xiaomi ने चीन में अपने लेटेस्ट टैबलेट Mi Pad 5 और Mi Pad 5 Pro लॉन्च कर दिए हैं। शाओमी ने करीब तीन साल बाद मार्केट में टैबलेट लॉन्च किया है। शाओमी ने इस टैब को अपने फ्लैगशिप Mi Mix 4 स्मार्टफोन के साथ पेश किया है। शाओमी के लेटेस्ट Mi Pad 5 series टैबलेट्स की मार्केट में सीधी टक्कर सैमसंग के Galaxy Tab S7 FE, एप्पल के iPad Pro, और Huawei MatePad से होनी है। यहां हम आपको शाओमी के लेटेस्ट लॉन्च दोनों Mi Pad 5 और Mi Pad 5 Pro टैबलेट की क़ीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बता रहे हैं।
Mi Pad 5, Mi Pad 5 Pro स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
Xiaomi की Mi Pad 5 सीरीज में 11-इंच की LCD स्क्रीन दी गई है जिसका रेजलूशन 2,560 x 1,600 पिक्सल है और डिस्प्ले के चारों ओर पतली बैजल दी है। इस डिस्प्ले की ब्राइटनेस की बात करें तो यह 500 निट्स, रिफ्रेश रेट 120Hz, TrueTone डिस्प्ले, HDR10, और Dolby Vision का सपोर्ट दिया गया है। इस टैबलेट को कंपनी ने स्टायलस सपोर्ट के साथ पेश किया है जो दाईं ओर मैग्नेटिक फ़ोर्स से अटैच रहता है। यह टैब ब्लूटूथ कीबोर्ड को भी सपोर्ट करता है।
Mi Pad 5 सीरीज के कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के बैक में स्क्वायर शेप कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इस टैबलेट के स्टेंडर्ड और प्रो वेरिएंट (वाईफ़ाई वर्जन) में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर और 8 मेगागापिक्सल का फ़्रंट कैमरा सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही दूसरी ओर 5G वर्जन वाले Mi Pad 5 में कंपनी ने 50 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का सेल्फ़ी कैमरा दिया है।

Mi Pad 5 Pro टैबलेट को शाओमी ने Snapdragon 870 SoC के साथ पेश किया है वहीं स्टेंडर्ड वेरिएंट Snapdragon 860 चिपसेट के साथ पेश किया गया है। शाओमी के दोनों टैब 8GB RAM और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज के साथ पेश किए जा सकते हैं। शाओमी के प्रो वेरिएंट में 8,600mAh बैटरी मिलती है, वहीं स्टेंडर्ड वेरिएंट में 8,720mAh की बैटरी मिलती है। दोनों वेरिएंट क्रमश: 67W और 33W फास्ट चार्जिंग स्पीड सपोर्ट करते हैं।
शाओमी के लेटेस्ट Mi Pad 5 सीरीज के टैबलेट MIUI 12.5 पर आधारित Android 11 पर रन करते हैं। कनेक्टिविटी की बात करें तो दोनों टैबलेट में WiFi, Bluetooth 5.2 और USB-C पोर्ट दिया गया है। Mi Pad 5 स्मार्टफोन क्वाड स्पीकर और Pro वेरिएंट में 8 स्पीकर सिस्टम दिए गए हैं। दोनों वेरिएंट में Dolby Atmos का सपोर्ट दिया गया है।

Mi Pad 5 कीमत
Mi Pad 5 का 6GB + 128GB वेरिएंट 1,999 RMB (करीब 22,932 रुपये) की कीमत और 6GB + 256GB वेरिएंट को कंपनी ने 2,299 RMB (करीब 26,438 रुपये) की कीमत में पेश किया है। Mi Pad 5 Pro टैब का बेस वेरिएंट 6GB + 128GB कंफिग्रेशन के साथ 2,499 RMB (करीब 28,673 रुपये) की कीमत और 6GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट को 2,799 RMB (करीब 32,188 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। इसके साथ ही प्रो वर्जन का हायर वेरिएंट 8GB + 256GB स्टोरेज के साथ 5G कनेक्टिविटी के साथ पेश किया गया है। इसकी कीमत 3,499 RMB (करीब 40,238 रुपये) है। यह भी पढ़ें : OnePlus Nord 2 में फिर हुआ ब्लास्ट, सरकारी अफ़सर के हाथ में फटा वनप्लस स्मार्टफोन
एक्सेसरीज की बात करें तो शाओमी के स्टायलस की कीमत 349 RMB (करीब 4,007 रुपये) है। इसके साथ ही की-बोर्ड वाले प्रोटेक्टिव कवर की कीमत 399 RMB (करीब 4,982 रुपये) है। Mi Pad 5 को कंपनी ने ब्लैग, व्हाइट और ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसके साथ ही प्रो वेरिएंट को कंपनी ने ब्लैक और व्हाइट कलर में पेश किया है। यह भी पढ़ें : OnePlus Watch Harry Potter edition भारत में जल्द होगी लॉन्च, जानें खूबियां





















