OnePlus 9T नहीं, OnePlus 9 RT होगा इंडिया में लॉन्च! मिलेगी ये स्पेसिफिकेशन्स

Join Us icon

OnePlus के बारे एक खबर इंटरनेट पर चल रही है कि कंपनी जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन OnePlus 9T टेक मार्केट में उतारेगी। कंपनी द्वारा शेयर किए गए एक ट्वीट के बाद इस मुद्दे को हवा मिली है। वहीं आज वनप्लस से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आई है जिसमें कंपनी ने आगामी स्मार्टफोन का नाम OnePlus 9 RT बताया गया है। यानी OnePlus 9T लॉन्च होगा या नहीं यह तो अभी पुख्ता नहीं हो पाया है लेकिन अब OnePlus 9 RT स्मार्टफोन के लॉन्च की जानकारी भी न्यूज़ में छा गई है।

OnePlus 9 RT से जुड़ी खबर टेक वेबसाइट एंडरॉयड सेंट्रल के हवाले से आई है। इस वेबसाइट रिपोर्ट ने दावा किया है कि वनप्लस कंपनी अपने नए स्मार्टफोन OnePlus 9 RT पर काम कर रही है और यह मोबाइल फोन अक्टूबर महीने में इंडियन मार्केट में लॉन्च कर दिया जाएगा। आपको याद दिला दें कि वनप्लस 9 सीरीज़ में कंपनी OnePlus 9R, OnePlus 9 और OnePlus 9 Pro स्मार्टफोन लॉन्च कर चुकी है। ऐसे में यह माना जा सकता है कि वनप्लस 9 आरटी इस सीरीज के सबसे छोटे मॉडल वनप्लस 9आर का ही अपग्रेडेड वर्ज़न होगा। यह भी पढ़ें : 50MP Camera और 5000mAh Battery के साथ Vivo Y33s इंडिया में लॉन्च, फोन में मिलेगी 12GB RAM की ताकत

OnePlus 9 RT की स्पेसिफिकेशन्स

वनप्लस 9 आरटी को लेकर इस रिपोर्ट में बताया गया है कि यह मोबाइल फोन 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा जो एमोलेड पैनल पर बनी होगी। रिपोर्ट की मानें तो यह स्मार्टफोन एंडरॉयड के लेटेस्ट वर्ज़न एंडरॉयड 12 पर लॉन्च किया जाएगा जिसके साथ आक्सिजनओएस 12 देखने को मिलेगा। गौरतलब है कि अभी तक कोई भी फोन इस स्कीन के साथ लॉन्च नहीं हुआ है ऐसे में OnePlus 9 RT OxygenOS 12 के साथ लॉन्च होने वाला पहला स्मार्टफोन होगा।

OnePlus 9 RT to launch in india in october with oxygenOS 12

OnePlus 9 RT को लेकर बताया गया है कि प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 870प्लस चिपसेट देखने को मिल सकता है वहीं फोटोग्राफी के लिए इस वनप्लस फोन को 50 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर से लैस किया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए वनप्लस 9 आरटी में 4,500एमएएच की बैटरी दिए जाने की बात कही गई है जो 65वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस होगी। रिपोर्ट में यह साफ कहा गया है कि वनप्लस 9 आरटी लिमिटेड मार्केट्स में लॉन्च किया जाएगा और इनमें इंडिया का नाम भी शामिल होगा। यह भी पढ़ें : 5GB RAM और 5000mAh बैटरी वाला सस्ता Vivo Y21 इंडिया में लॉन्च, Xioami-Realme को देगा टक्कर, देखें प्राइस

OnePlus 9R India Price

वनप्लस 9 आर की कीमत की बात करें तो यह स्मार्टफोन इंडिया में दो वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध है। फोन के बेस वेरिएंट में 8 GB RAM + 128 GB Storage दी गई है जिसे 39,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। इसी तरह 12 GB RAM + 256 GB Storage वाले बड़े वेरिएंट का इंडियन प्राइस 43,999 रुपये है। यह फोन Carbon Black और Lake Blue कलर में ब्रिकी के लिए उपलब्ध है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here